{"_id":"64775720acd3714c6000d602","slug":"koksar-granfu-via-kunjam-pass-restored-for-four-y-four-vehicles-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: कोकसर ग्रांफू वाया कुंजम दर्रा फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: कोकसर ग्रांफू वाया कुंजम दर्रा फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल
Wed, 31 May 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 May 2023 07:48 PM IST
सार
सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद निर्णय लिया कि इस मार्ग पर दोनों ओर से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को कोकसर व काजा से सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक आवाजाही की अनुमति होगी।
विज्ञापन
कोकसर के समीप सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनाली से काजा के लिए वाया कोकसर ग्रांफू कुंजम दर्रा से सीमा सड़क संगठन ने फोर बाई फोर और चेन लगे हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। अब सात माह बाद कुंजम दर्रा होकर वाहन दौड़ेंगे। स्पीति घाटी जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली से जुड़ेगी। बुधवार को सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद निर्णय लिया कि इस मार्ग पर दोनों ओर से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को कोकसर व काजा से सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक आवाजाही की अनुमति होगी। कुंजुम दर्रा शाम 5:00 बजे तक पार करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि चंद्रताल झील जाने के लिए पर्यटकों के लिए वीरवार से यह मार्ग खुला रहेगा। पर्यटक आवाजाही की सूचना पुलिस चेक पोस्ट ग्रांफू व लोसर में सूचना जरूर दर्ज करवाएं। संयुक्त निरीक्षण टीम में लाहौल से उपायुक्त राहुल कुमार, वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, डीएसपी मनीष चौधरी, काजा से एसडीएम हर्ष नेगी, डीएसपी रोहित मृगपुरी, सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर इंचार्ज बीडी धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-