फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiren Rijiju said- we will improve the condition of roads in Kinnaur, Kailash Mansarovar Yatra will start fro

हिमाचल: रिजिजू बोले- किन्नौर में सुधारेंगे सड़कों की हालत, यहीं से होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

Sat, 28 Jun 2025 09:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

 सीमांत क्षेत्रों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वाइब्रेंट विलेज योजना को शुरू किया गया है। अगले दो दिनों तक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लाहौल-स्पीति जिले के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
Kiren Rijiju said- we will improve the condition of roads in Kinnaur, Kailash Mansarovar Yatra will start fro
केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू किन्नाैर दाैरे पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चीन अधिकृत तिब्बत सीमा से सटे क्षेत्रों में हाईवे और स्थानीय सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। जिले में सड़कें ठीक होने से भविष्य में किन्नौर से कैलाश मानसरोवर यात्रा को शुरू किया जा सकता है। सीमांत क्षेत्रों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वाइब्रेंट विलेज योजना को शुरू किया गया है। अगले दो दिनों तक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लाहौल-स्पीति जिले के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने किन्नौर में लोगों के लिए कई सौगातें दीं। केंद्रीय मंत्री ने किन्नौर के पूह में निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह और ज्ञाबूंग में बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी। पूह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने भरपूर मदद की है। मंडी से किन्नौर और लाहौल-स्पीति तक जहां भी आधारभूत ढांचे को विकसित करने की जरूरत है, वहां केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किन्नौर में मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिलता है। केंद्र से दिए धन को सही तरीके से धरातल पर उतारना प्रदेश सरकार का कार्य है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से समय रहते योजनाओं को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

ढांक पर बनीं सड़कों को देखकर दंग रहे मंत्री
केंद्रीय मंत्री किन्नौर की खतरनाक सडकें को देखकर हैरान रहे गए। निगुलसरी से लेकर तरांडा तक इन ढांक को काटकर सड़क का निर्माण किया है। ढांक पर बनी सड़क को देख केंद्रीय मंत्री दंग रह गए। उन्होंने इस सड़क का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि अगर यहां से फिसलकर गिर गया तो जिंदा बचना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed