फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KiratpurManali fourlane: Tourists will not be able to enjoy the view of Pandoh Dam, approval for construction

किरतपुर-मनाली फोरलेन: पर्यटक नहीं ले पाएंगे पंडोह डैम के नजारे, बाईपास और 900 मीटर लंबी टनल बनाने की मंजूरी

Mon, 29 Sep 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh सौरभ कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
सौरभ कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

 पंडोह-टकोली बाईपास प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट को केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
KiratpurManali fourlane: Tourists will not be able to enjoy the view of Pandoh Dam, approval for construction
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक और बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंडोह-टकोली बाईपास प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट को केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है। बाईपास करीब पौने चार किलोमीटर लंबा होगा। इसमें आने-जाने के लिए 900-900 मीटर लंबी दो टनलें भी बनेंगी। पर्यटक पंडोह बांध का दीदार नहीं कर पाएंगे। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। पंडोह बाईपास का प्रस्ताव एनएचएआई की तरफ से बनाकर मंत्रालय को भेजा था। कीरतपुर-मनाली फोरलेन में सभी प्रमुख शहर और कस्बे बाईपास हैं। मौजूदा समय में पंडोह बाजार से ही यातायात गुजर रहा है। यातायात पंडोह बाजार से पंडोह बांध होते हुए कैंची मोड़ रोपवे तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


अलाइनमेंट के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) से यह बाईपास गुजरेगा। पौने चार किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में दो पुल भी बनेंगे। सामने वाली पहाड़ी से 900 मीटर लंबी टनल बनेगी। इस ट्विन ट्यूब टनल का दूसरा छोर कैंची मोड़ के पास निकलेगा। ट्विन ट्यूब टनल (आने और जाने के लिए अलग-अलग टनल) के चलते पंडोह बांध से होकर वाहन नहीं गुजरेंगे। कैंची मोड़ के पास ही वाहन निकलेंगे। पंडोह बांध की सुरक्षा को देखते हुए बीबीएमबी ने पूर्व में बनी अलाइनमेंट पर आपत्ति जताई थी। इस पर नए सिरे से काम करते हुए अलाइनमेंट बनाई। पंडोह बांध के समीप कैंची मोड़ 2023 की आपदा में बुरी तरह से तहस नहस हो गया था। यहां डंगा लगाकर एनएच को नए सिरे से बनाया गया है। 

विज्ञापन


किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट की मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई पीआईयू मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed