{"_id":"6476194145bd2fc6500d1193","slug":"kiratpur-nerchowk-fourlane-pm-can-inaugurate-fourlane-anytime-after-june-15-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiratpur-Nerchowk Fourlane: 15 जून के बाद कभी भी फोरलेन का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kiratpur-Nerchowk Fourlane: 15 जून के बाद कभी भी फोरलेन का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम
Wed, 31 May 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 May 2023 05:00 AM IST
सार
राज्यपाल बुधवार को पूरे फोरलेन का निरीक्षण करेंगे। कहां पर निर्माण कार्य में कौन सी कमी रही है, इसका पूरा जायजा लेंगे। राज्यपाल के इस दौरे को सीधे फोरलेन के उद्घाटन समारोह की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनकर लगभग पूरा तैयार है। नेरचौक तक इस फोरलेन की सभी टनल यातायात के लिए खोल दी गई हैं। पंडोह से आगे कुल्लू तक भी दोनों चरण का कार्य पूरा है। इस बीच, फोरलेन के उद्घाटन को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून के बाद कभी भी फोरलेन का उद्घाटन करने हिमाचल आ सकते हैं। राज्यपाल बुधवार को पूरे फोरलेन का निरीक्षण करेंगे। कहां पर निर्माण कार्य में कौन सी कमी रही है, इसका पूरा जायजा लेंगे। राज्यपाल के इस दौरे को सीधे फोरलेन के उद्घाटन समारोह की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए बताया जा रहा है कि फोरलेन की तैयारियों का जायजा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते राज्यपाल ही लेंगे। वो सुनिश्चित करेंगे कि जून में फोरलेन का उद्घाटन संभव है या नहीं। राज्यपाल के निरीक्षण के बाद ही आगे का कार्य किया जाएगा। उधर, फोरलेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री से करवाने को लेकर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी साफ संकेत दे चुके हैं। जयराम ठाकुर के अनुसार उन्होंने पीएम और केंद्रीय मंत्री गडकरी से फोरलेन के उद्घाटन के लिए आग्रह किया है और उनका निवेदन स्वीकार भी हो चुका है। 15 जून के बाद कभी भी पीएम फोरलेन के उद्घाटन के लिए हिमाचल आ सकते हैं। उद्घाटन समारोह कुल्लू में होगा या बिलासपुर में यह सब पीएमओ से ही तय होगा।
विज्ञापन