कीरतपुर-नागचला फोरलेन 2019 तक बनेगा : रामस्वरूप शर्मा
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दावा किया है कि कीरतपुर-नागचला फोरलेन का निर्माण जल्द शुरू होगा। अप्रैल 2019 तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूर्ण होगा।
एनएचएआई के रिजनल ऑफिसर सांगा और एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियर सतीश नाग के साथ वार्ता के बाद सांसद ने यह दावा किया है। बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे के दौरान यह मामला प्रधानमंत्री और भूतल परिवहन मंत्री से उठाया था।
उनके प्रवास के बाद एनएचएआई के बड़े अधिकारी सक्रिय हुए तथा बुधवार को रिजनल ऑफिसर और वरिष्ठ इंजीनियर सतीश नाग मंडी में मिले। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और वरिष्ठ इंजीनियरों से कीरतपुर-नागचला फोरलेन की जानकारी के साथ पठानकोट-मंडी की वास्तुस्थिति के बारे में भी पूछा।
अब एनएचएआई कंपनी को अंडर टेकिंग लेटर देगी
इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और वरिष्ठ इंजीनियरों से कीरतपुर-नागचला फोरलेन की जानकारी के साथ पठानकोट-मंडी की वास्तुस्थिति के बारे में भी पूछा।
इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जिस कंपनी को कीरतपुर-नागचला फोरलेन का टेंडर दिया गया था वह आर्थिक संकट से जूझ रही थी तथा अब एनएचएआई कंपनी को अंडर टेकिंग लेटर देगी,
जिससे कंपनी को बैंक से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ऋण प्राप्त होगा। अधिकारियों ने अप्रैल 2019 तक कीरतपुर-नागचला फोरलेन का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
मई तक भू अधिग्रहण और लाइनमेंट का काम होगा पूरा
पठानकोट-मंडी फोरलेन का कार्य आरंभ हो गया है, लेकिन स्टेज-5 (घट्टा से मंडी) की लाइनमेंट और भू-अधिग्रहण का कार्य मई अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
फोरलेन की डीपीआर मई तक पूरी हो जाएगी तथा जून-जुलाई में टेंडर प्रक्रिया और अगस्त में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पठानकोट-मंडी फोरलेन बन जाने से मंडी-पठानकोट की 35 किलोमीटर की दूरी कम होगी।
सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कीरतपुर-नागचला और पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।