फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur-Manali Fourlane: Nitin Gadkari shared great pictures on social media, said – five tunnels will open f

किरतपुर-मनाली फोरलेन: गडकरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें, लिखा- ट्रायल के लिए खुलेंगी पांच टनल

Wed, 17 May 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 May 2023 10:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ शानदार तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Kiratpur-Manali Fourlane: Nitin Gadkari shared great pictures on social media, said – five tunnels will open f
किरतपुर-मनाली फोरलेन की तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ शानदार तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।  उन्होंने लिखा है कि सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं। इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा रहा है।

विज्ञापन


हनोगी से झलोगी तक विशेष रूप से बरसात के मौसम में पहाड़ों से पत्थर गिरने से खतरा बना रहता था और सड़क पर ब्यास नदी का पानी आने से बरसात में इसे बंद भी करना पड़ता था। इस समस्या से अब यात्रियों को छुटकारा मिलेगा और यात्रा भी सुरक्षित होगी, समय की बचत भी होगी। किरतपुर से नेरचौक तथा पंडोह से टकोली तक की सड़क का कार्य पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन प्रस्तावित है। उन्होंने फोरलेन के लिए देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed