{"_id":"651e44e395b479a5fb022475","slug":"kinnaur-news-landslide-near-nigulsari-kinnaur-national-highway-five-blocked-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur NH 5: निगुलसरी में फिर भूस्खलन, सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur NH 5: निगुलसरी में फिर भूस्खलन, सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही
Thu, 05 Oct 2023 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:03 PM IST
सार
निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे नेशनल हाईवे पांच पर भारी मात्रा में मलबा आ गया।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पांच निगुलसरी के पास हजारों लोगों की समस्याओं का कारण बना हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से एक बार फिर भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच पर फिर से वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करीब सात घंटे ठप रही। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर एक बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे नेशनल हाईवे पांच पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। करीब एक माह पूर्व आठ सितंबर को यहां भारी भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे का करीब चार सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इसके बाद एनएच को करीब 11 दिन के बाद बहाल तो कर दिया गया लेकिन यहां आए दिन भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मार्ग से किन्नौर जिले सहित काजा लाहौल स्पीति के हजारों ग्रामीण और पर्यटक लाभान्वित होते हैं, जबकि देश की सीमा पर तैनात जवानों को भी रसद और खाद्य सामग्री इसी मार्ग से पहुंचती है। ऐसे में निगुलसरी में भूस्खलन से यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। वीरवार को भी सुबह सवा सात बजे से दोपहर एक बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी गईं। इसकी सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने एनएच की बहाली में मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर हर एक बजे बाधित मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। एनएच प्राधिकरण भावानगर के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि निगुलसरी के सेक्टर-26 में एनएच भारी भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गया था। एनएच ने तीन मशीनों और दर्जनों मजदूरों को तैनात कर करीब सात घंटे के बाद मार्ग को बहाल कर दिया है। अब मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।