Kinnaur News: निगुलसरी में एनएच का 50 मीटर हिस्सा धंसा, वाहनों की आवाजाही ठप, 17 घंटे बाद खुला था एनएच
वीरवार देर शाम निगुलसरी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। टैक्सी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, दोपहर बाद सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला किन्नौर को जोड़ने वाला एनएच-पांच निगुलसरी में बार-बार बंद होने से वाहन चालक, बागवान और सैलानी परेशान हो गए हैं। निगुलसरी के पास शुक्रवार दोपहर बाद सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। इस कारण एनएच पूरी तरह से बंद हो गया है। सुबह तक एनएच बहाल होना मुश्किल है। इससे पहले वीरवार देर शाम निगुलसरी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। टैक्सी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि भूस्खलन होने से पहले टैक्सी नंबर एचपी 01 एए 0374 में सवार विपिन बाबू व समीना निवासी केरल और टैक्सी चालक राम सिंह नेगी गाड़ी से निकलकर भागने में कामयाब हो गए। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। एनएच निगुलसरी के पास बंद होने से किन्नौर जिले का संपर्क लगभग 17 घंटे तक बंद रहा। इसके बाद शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाने के बाद 9:30 बजे सड़क को बहाल कर दिया गया। हालांकि, दोपहर बाद सड़क धंसने से फिर सड़क बंद हो गई।
निगुलसरी में पिछले एक सप्ताह से बार-बार एनएच बंद होने से सेब और मटर सीजन में बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर मंडियों में फसल नहीं पहुंच पा रही है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाए। उधर, डीएसपी भावानगर राजकुमार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के बरसात में यात्रा न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। उधर, एक्सईएन एनएच प्राधिकरण केएल सुमन ने बताया कि रात को लाइटों की व्यवस्था कर मशीनों से जल्द सड़क बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सुबह तक एनएच बहाल होना मुश्किल है।
रात को बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
निगलुसरी में हाईवे धंसने से दोपहर के बाद किन्नौर का संपर्क कट गया है। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार ने कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं होती, तब तक एनएच-पांच निगलुसरी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए म शाम 7 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक यहां वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।