फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur Kailash Yatra will start from August 1, if you spread dirt then you will be fined Rs 3,000

Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा 1 अगस्त से, गंदगी फैलाई तो 3,000 रुपये लगेगा जुर्माना

Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

किन्नौर कैलाश के लिए आधिकारिक तौर पर 1 अगस्त से यात्रा शुरू होगी। यह 26 अगस्त तक चलेगी। 

विज्ञापन
Kinnaur Kailash Yatra will start from August 1, if you spread dirt then you will be fined Rs 3,000
किन्नौर कैलाश - फोटो : संवाद

विस्तार

 19, 850 फुट की ऊंचाई पर स्थित किन्नौर कैलाश के लिए आधिकारिक तौर पर 1 अगस्त से यात्रा शुरू होगी। यह 26 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा के लिए कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। यात्रा के दौरान गंदगी फैलाए जाने पर श्रद्धालु को 3,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। यात्रा पर जाने के लिए एक से दस अगस्त तक का ऑनलाइन स्लॉट बुक हो चुका है। हर दिन यात्रा पर 350 श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले 200, ऑफलाइन पंजीकरण वाले 100 और किन्नौर पर्यटन एसोसिएशन में पंजीकृत 50 यात्री शामिल होंगे।

विज्ञापन


यात्रा के लिए दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के 2,000 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। यात्रा तांगलिंग स्थित श्रीराम मंदिर भंडारा मैदान से शुरू होगी और पहले दिन श्रद्धालु तांगलिंग राम मंदिर भंडारा स्थल से मेलिंग खट्टा गणेश पार्क तक यात्रा करेंगे। दूसरे दिन किन्नौर कैलाश के दर्शन करने के बाद गणेश पार्क में रात्रि ठहराव होगा। जबकि तीसरे दिन यात्री तांगलिंग श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और यात्रा संचालन कमेटी ने व्यापक व्यवस्था की है। तांगलिंग श्रीराम मंदिर भंडारा स्थल पर पर श्रद्धालुओं के भंडारे की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बिना स्वास्थ्य जांच दस्तावेज के कोई भी यात्री यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगा। इसके अलावा गणेश पार्क में करीब 300 टेेंट स्थापित किए गए हैं। इनमें ठहरने वाले यात्रियों को भोजन समेत ठहरने के 1,300 रुपये, जबकि बिना भोजन ठहरने के सात सौ रुपये देने होंगे। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए यात्रा संचालन कमेटी ने विशेष टीम का गठन किया है। यदि कोई कचरा फेंकते हुए पाया जाता है तो उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से 34 जवानों को तैनात किया गया है। तांगलिंग में पुलिस का अस्थायी बैरियर स्थापित किया गया है। श्री परकाशांकरेस किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी के सचिव नरेश कुमार नेगी ने बताया कि यात्रा के दौरान यदि कोई श्रद्धालु कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उसे तीन हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने बताया कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 34 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जो यात्रा में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि आज से शुरू होने वाली किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed