फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kinnar Kailash stray traveler, death

किन्नर कैलाश यात्रा में युवक की मौत

Mon, 04 Aug 2014 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर Updated Mon, 04 Aug 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
 kinnar Kailash stray traveler, death

हिमाचल के किन्नौर जिला के रिकांगपिओ की पावन किन्नर कैलाश यात्रा में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चार युवकों में एक युवक रास्ता भटक गया था।

विज्ञापन


पहले तो साथियों ने उसे अपने स्तर पर तलाश किया था, लेकिन जब युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया तो इसके बाद जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीमों ने युवक की तलाश्ा शुरू की।
विज्ञापन

ग्लेशियर में फंसा मिला शव

 kinnar Kailash stray traveler, death

रेस्क्यू टीम ने युवक को मालिंगखेता नामक स्थान में ग्लेशियर में फंसा पाया। जहां से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को निकाला गया। जानकारी के अनुसार एक अगस्त से शुरू हुई यात्रा में शुक्रवार को किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले 4 युवकों में से एक युवक विनय कुमार निवासी कसौली जिला सोलन अपने साथियों के साथ यात्रा पर गया।

इसी दौरान वह रास्ता भटक गया। अन्य तीन साथियों ने उसे हर ओर तलाश किया। सूचना मिलते ही डीसी किन्नौर डीडी शर्मा सहित एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने रेस्क्यू टीम का गठन कर किन्नर कैलाश की चोटियों पर सर्च अभियान शुरू किया। इसके बाद कहीं जाकर युवक का शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed