{"_id":"64e35f09708c2f50ca084ac6","slug":"killar-to-chamba-bus-service-started-big-relief-to-the-people-of-21-panchayats-of-the-valley-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किलाड़ से चंबा बस सेवा शुरू, घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किलाड़ से चंबा बस सेवा शुरू, घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत
Mon, 21 Aug 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
चंबा जिले में पांगी घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को अब जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल की तीन सीमाएं लांघ कर टैक्सी में चंबा के लिए महंगा सफर करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
किलाड़ से चंबा बस सेवा शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पांगी घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को अब जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल की तीन सीमाएं लांघ कर टैक्सी में चंबा के लिए महंगा सफर करने से राहत मिलेगी। प्रशासन ने किलाड़ से चंबा के लिए सरकारी बस को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया। अब यह बस रोजाना चंबा से पांगी और पांगी से चंबा के लिए चलेगी। ऐसे में लोग कम किराये पर पांगी से चंबा के लिए आवाजाही कर पाएंगे।
विज्ञापन
टैक्सी में जहां एक सवारी से 1000 रुपये लिए जाते हैं, वहीं सरकारी बस में लोगों को प्रति सवारी पचास प्रतिशत ही देना होगा। नागरिक उपमंडल अधिकारी पांगी रमन घरसंगी ने सरकारी बस को किलाड़ से चंबा के लिए रवाना किया। इस दौरान पूजा-अर्चना भी की गई। इस अवसर पर चालक और परिचालक को भी सम्मानित किया गया। पहले यह बस सेवा जुलाई महीने में शुरू होनी थी। खराब मौसम की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब मौसम साफ होने पर प्रशासन ने बस को सुचारू किया है।
विज्ञापन