{"_id":"5d45b5728ebc3e6cec0c86bd","slug":"kidney-transplant-treatment-will-be-free-in-ayushman-bharat-himcare-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन योजनाओं के तहत मुफ्त होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन योजनाओं के तहत मुफ्त होगा इलाज
Sun, 04 Aug 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना में पंजीकृत हिमाचल के करीब 80 फीसदी लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट में कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल में पहली बार ऐसे मरीजों के लिए पैकेज तैयार किया है।
विज्ञापन
सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उक्त योजना में साढ़े तीन लाख का पैकेज इन मरीजों के लिए तैयार किया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर आईजीएमसी प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रबंधन के सामने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज व दवाइयों के खर्च भुगतान की समस्या आई थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मामला उठाया।
इसके बाद आयुष्मान और हिमकेयर योजना में पूरे इलाज का साढ़े तीन लाख का पैकेज बना है, जो बिल्कुल मुफ्त होगा। अपने स्तर पर निजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट कराने पर छह से सात लाख रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन