फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khyod Nalwad Fair: Second cultural evening in the name of Rakhi Gautam, audience danced to Hindi and Pahari so

ख्योड़ नलवाड़ मेला: राखी गौतम के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या, हिंदी और पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक

Sun, 24 Sep 2023 01:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

मंडी जिले के जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायिका राखी गौतम के नाम रही। राखी ने हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गानों से दर्शकों को खूब नचाया।

विज्ञापन
Khyod Nalwad Fair: Second cultural evening in the name of Rakhi Gautam, audience danced to Hindi and Pahari so
हिंदी और पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायिका राखी गौतम के नाम रही। राखी ने हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गानों से दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम में नाचन ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के महासचिव चमन उपमन्यु व जिला महासचिव लाभ चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में राखी गौतम और भाग सिंह स्टार कलाकार रहे। दोनों स्टार कलाकारों ने पंडाल में पूरी तरह से समां बांधे रखा और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व संध्या कार्यक्रम में सराज क्वीन सुमन शर्मा, लेक्चरर पवनजीत कश्यप, लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने पहाड़ी, कुल्लवी और कांगड़ी गीत पेश कर मनोरंजन दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


दिन के कार्यक्रमों में नव नवज्योति स्कूल गोहर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चैलचौक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही महिला मंडल पंचवीर शाला, महिला मंडल जयदेव भालोठी तथा महिला मंडल माता कश्मीरी टिक्कर धार ने मेले में आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  मेले में आए व्यापारियों के मनोरंजन व लोकल कलाकारों को मंच देने के लिए इलाके के कुछ लोगों ने आयोजन का बीड़ा उठाया है। जिसमें कलाकार निशुल्क अपनी प्रस्तुतियां पेश कर रहे हैं। इस मौके पर हेम सिंह ठाकुर, नानक चंद, चिंतराम डोगरा, हरीश चौहान, विनोद कुमार, मुरारी लाल आचार्य, ललित कुमार, लुद्रमणि, घनश्याम, रूप चंद, लोक गायक लीलाधर चौहान व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed