{"_id":"626837b2cb83e46f55378ca6","slug":"khushkhabar-slums-of-12-000-families-will-be-regular-in-urban-areas-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में 12,000 परिवारों की झुग्गियां होंगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में 12,000 परिवारों की झुग्गियां होंगी नियमित
Wed, 27 Apr 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 AM IST
सार
शहरी क्षेत्रों में करीब 12,000 परिवारों की झुग्गियां नियमित की जाएंगी। इन्हें दो बिस्वा जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। स्लम डेवेलर्ज विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास विभाग इसको लेकर नियम तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
झुग्गियां होंगी नियमित(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में करीब 12,000 परिवारों की झुग्गियां नियमित की जाएंगी। इन्हें दो बिस्वा जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। स्लम डेवेलर्ज विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास विभाग इसको लेकर नियम तैयार कर रहा है। वर्ष 1975 से पहले झुग्गियों में बसे लोगों को इसका फायदा होगा। सरकारी जमीन पर दिक्कतें नहीं आएंगी लेकिन वन विभाग की जमीन पर बनाई गईं झोपड़ियों को नियमित करने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। तय किया गया है कि इन लोगों के लिए कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए शहरी निकायों में नगर पालिका विकास निधि का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए फं ड जारी किया जाएगा। इन झुग्गियों में बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। इन लोगों से एकत्र राशि भी इसी फं ड में डाली जाएगी। शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि स्लम डेवेलर्ज विधेयक को कानून बनाने के लिए राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। अब इसके नियमों को तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन