फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khushkhabar: Himachal Road Transport Corporation's bus will run on the country's longest route from May 15

खुशखबर: देश के सबसे लंबे रूट पर 15 मई से दौड़ेगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस

Wed, 11 May 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 09:22 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो 15 मई से देश के सबसे (1,026 किमी) लंबे लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू करेगा। बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को लेह-दिल्ली के सफर के लिए 1,742 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन
khushkhabar: Himachal Road Transport Corporation's bus will run on the country's longest route from May 15
मनाली-लेह मार्ग पर दौड़ेगी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग के रास्ते लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो 15 मई से देश के सबसे (1,026 किमी) लंबे लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू करेगा। बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को लेह-दिल्ली के सफर के लिए 1,742 रुपये किराया देना होगा। यह बस सेवा आठ माह बाद शुरू होगी। शुरुआती दौर में यात्री इस रूट पर सफर को यादगार बना सकते हैं। अभी इस रूट पर चारों ओर बर्फ का दीदार किया जा सकता है। एचआरटीसी बस बर्फ से लकदक 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिला, 17,480 फीट तंगलंगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंगला दर्रो को पार कर लेह से दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


पिछले साल केलांग डिपो की यह बस एक जुलाई को शुरू हुई थी। 15 सितंबर को बस बंद हुई थी। इस बार करीब डेढ़ माह पहले बस सेवा शुरू हो रही है। परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि 15 मई से लेह-दिल्ली बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। मनेपा ने बताया कि इस रूट पर बस का किराया 1,742 रुपये होगा। बता दें कि एचआरटीसी का केलांग डिपो देश के सबसे लंबे रूट पर सेवाएं देता है। लेह-दिल्ली बस रूट का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed