फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khushkhabar: 500 new doctors will be recruited in himachal health department

खुशखबर: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में होगी 500 नए डॉक्टरों की भर्ती, वित्त विभाग को भेजी फाइल

Thu, 21 Apr 2022 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों के पद भरे जाने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भार कम पड़ेगा। अभी साधारण बीमारियों के चलते लोग आईजीएमसी, टांडा और अन्य चार मेडिकल कॉलेजों में उपचार करवाने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
khushkhabar: 500 new doctors will be recruited in himachal health department
डॉक्टरों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में 500 नए डॉक्टरों (मेडिकल ऑफिसर) की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने ये पद भरने के लिए वित्त विभाग को मंजूरी के लिए फाइल भेजी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में डॉक्टरों के पदों को भरने की घोषणा की थी। इसी साल ये पद भरे जाने हैं। नए डॉक्टरों की तैनाती जोनल अस्पतालों, सिविल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जानी है। इनकी तैनाती से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों के पद भरे जाने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भार कम पड़ेगा।

विज्ञापन


अभी साधारण बीमारियों के चलते लोग आईजीएमसी, टांडा और अन्य चार मेडिकल कॉलेजों में उपचार करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रहती है। उधर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट में की गई घोषणाओं को सिरे चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों के पद भरे जाने हैं। इसकी तैयारियां शुरू की गई हैं। अस्पतालों के अलावा प्रदेश जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। खाली पदों की भी रिपोर्ट मांगी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed