फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushi thakur and saloni thakur selected for india u-17 wrestling team camp

U-17 Wrestling Team: टीम इंडिया की जर्सी पहनने से एक कदम दूर खुशी और सलोनी

Fri, 03 Jun 2022 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

बद्दी की खुशी ठाकुर ने अंडर-17 में झारखंड में हुई राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलो वर्ग में भाग लिया था। इसमें खुशी दूसरे स्थान पर रही। बद्दी की सलोनी ठाकुर ने 49 किलो वर्ग में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था। इसके बाद दोनों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ।

विज्ञापन
Khushi thakur and saloni thakur selected for india u-17 wrestling team camp
खुशी ठाकुर (बाएं), सलोनी ठाकुर (दाएं)। - फोटो : संवाद

विस्तार

बद्दी की दो महिला पहलवानों का चयन भारत की अंडर-17 कुश्ती टीम के कैंप के लिए हुआ है। यह दोनों पहलवान वर्तमान में लखनऊ में इंडिया कैंप में हिस्सा बनी हैं। कैंप के बाद ट्रायल होगा। अगर यह दोनों पहलवान बेहतर प्रदर्शन करती हैं, तो टीम इंडिया में स्थान बना सकती हैं। 

विज्ञापन


बद्दी की खुशी ठाकुर ने अंडर-17 में झारखंड में हुई राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलो वर्ग में भाग लिया था। इसमें खुशी दूसरे स्थान पर रही। बद्दी की सलोनी ठाकुर ने 49 किलो वर्ग में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था। इसके बाद दोनों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ। इंडिया कैंप लखनऊ में एक माह तक चलेगा। खुशी ठाकुर और सलोनी ठाकुर इस कैंप का हिस्सा बनी हैं। 
विज्ञापन


इन पहलवानों के कोच बाल किशन ने बताया कि लखनऊ में एक माह तक इंडिया कैंप चलेगा। इसमें पूरे देश की महिला पहलवान भाग ले रही हैं। एक माह तक इन सभी पहलवानों के देश के बड़े कोच प्रशिक्षण देंगे। कैंप के समाप्त होने पर दोबारा से ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रायल में अगर दोनों पहलवान अपने वर्ग में अव्वल रहती हैं। भारत की जर्सी पहनेंगी। खुशी ठाकुर के पिता बेअंत ठाकुर और सलोनी के पिता प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्होंने उम्मीद है कि बेटियां हिमाचल का नाम चमकाएंगी और भारतीय टीम का हिस्सा भी बनेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed