फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Keylong Granfu bus service resumed after five months

हिमाचल: केलांग-ग्रांफू रूट पर पांच माह बाद एचआरटीसी बस सेवा शुरू

Mon, 13 May 2019 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Keylong Granfu bus service resumed after five months
केलांग-ग्रांफू रूट पर बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी के केलांग डिपो ने पांच महीने बाद केलांग-ग्रांफू रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। केलांग से रोहतांग दर्रा की तरफ 52 किमी दूर ग्रांफू तक बस सेवा आरंभ होने से रोहतांग दर्रा पैदल आरपार करने वाले राहगीरों को राहत मिली है।

विज्ञापन


वहीं, यात्रियों को टैक्सी के भारी भरकम किराये से भी छुटकारा मिला है। आरएम केलांग डिपो मंगल चंद मनेपा ने बताया कि सोमवार को निगम ने केलांग से ग्रांफू के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। रोहतांग दर्रा पैदल पार करने वाले गरीब मजदूरों को बस सेवा आरंभ होने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


टैक्सी चालक ग्रांफू से केलांग तक एक यात्री से करीब 600 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि अब यात्रियों को इस रूट पर महज 100 रुपये अदा करना पड़ रहा है। इस तरह गरीब मजदूरों की 400 रुपये की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल मनेपा ने कहा कि केलांग-चौखंग रूट पर भी निगम ने अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। कहा कि दो दिन के भीतर निरीक्षण के बाद केलांग-योचे रूट पर भी बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी।


फिलहाल घाटी के भीतर महज 15 फीसदी लोकल रूटों पर बस सेवा बंद है। सर्दियों के पांच महीने बाद घाटी के भीतर बस सेवा बहाल होने से जनता को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed