फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCCB will install 100 new ATMs in centenary year in himachal

शताब्दी वर्ष में 100 नए एटीएम लगाएगा केसीसीबी, सीएम करेंगे शुभारंभ

Sat, 03 Aug 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
KCCB will install 100 new ATMs in centenary year in himachal

शताब्दी वर्ष में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक विभिन्न स्थानों पर 100 नए एटीएम स्थापित करेगा। इसके अलावा बैंक 100वें वर्ष तक के प्रवेश के इतिहास को दर्शाती एक पुस्तक का भी विमोचल किया जाएगा, इसका विमोचन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों करवाया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की हुई बैठक में लिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया है कि बैंक प्रबंधन सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राहकों सहित बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कई योजनाएं शुरू करेगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा। केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सीएम से बैंक के 100वें वर्ष के समारोह में शिरकत करने का आग्रह किया गया था, जिसे सीएम ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन


डा. भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि सीएम चालू माह के दूसरे सप्ताह में बैंक के आग्रह पर धर्मशाला आकर नई योजनाओं को लांच करेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर चेयरमैन उन्होंने जो विजन तय किया था, उसे धरातल पर उतारने के लिए युवा अधिकारियों को योजना तैयार करने का जिम्मा दिया गया था, जिसे अधिकारियों ने बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि शनिवार की बीओडी की बैठक 100वें वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed