फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCC Board of Directors Election Today, govt's Fire Test, Know which candidate from which zone

केसीसी बैंक निदेशक मंडल चुनाव, सरकार की अग्निपरीक्षा, जानें किस जोन से कौन प्रत्याशी

Tue, 29 Sep 2020 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
KCC Board of Directors Election Today, govt's Fire Test, Know which candidate from which zone
केसीसी बैंक

केसीसी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव से एक दिन पहले सियासत पूरी तरह गर्म रही। 30 सितंबर को निदेशक मंडल के चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम जयराम सरकार के लिए साख का सवाल होंगे। 

विज्ञापन

चुनाव जयराम सरकार के पक्ष में करने के लिए मंत्रियों और विधायकों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री भी पूरा दिन सियासी समीकरणों को लेकर फीडबैक लेते रहे। कांगड़ा से वन मंत्री राकेश पठानिया और विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की रणनीति बनाते रहे। चुनाव परिणाम के साथ मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की साख भी दांव पर लग गई है। खासकर कांगड़ा से वन मंत्री राकेश पठानिया की साख ज्यादा दांव पर लगी हुई है। चूंकि, वर्तमान में वह कांगड़ा जिला का अगुवा नेता बनने की होड़ में लगे हुए हैं। निदेशक मंडल के चुनाव में कुल 53 उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। चुनाव में केसीसी बैंक के 16 जोन में कुल 53 उम्मीदवार फाइनल हुए हैं। 16 जोन पांच जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, लाहौल स्पिति में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार जिला कांगड़ा के बैजनाथ जोन से हैं। इस जोन से 9 उम्मीदवार मैदान में डट गए हैं। 
विज्ञापन


किस जोन से कौन कौन लड़ेगा

  • जिला कांगड़ा के रैत जोन से चार उम्मीदवार कुलभाष चंद, पीतांबर सिंह, रणदीप सिंह, राजीव महाजन चुनाव लड़ेंगे। 
  • नगरोटा बगवां जोन से तीन उमीदवार भीम सेन भाटिया, चंद्र भूषण नाग, चंद्र कृष्ण मैदान में हैं।
  • नूरपुर जोन से तीन उमीदवार करनैल सिंह, नरंजन कुमार सिंह, पवन सिंह आमने सामने होंगे।
  • इंदौरा से चार उमीदवार बिशंबर सिंह, कर्ण सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुनील दत्त मैदान में हैं।
  • बैजनाथ जोन से सबसे ज्यादा नौ उमीदवार अजेश अवस्थी, अश्वनी दीक्षित, कुलविंद्र राणा, कुलदीप सिंह जंवाल, पवन सूत, प्रकाश चंद, संजीव राणा, सुरिंद्र ठाकुर, उर्मिल भूरिया जीत के लिए संघर्ष करेंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भवारना से पांच उमीदवार अमर सिंह, ज्ञान चंद राणा, जगदीश चंद सपहिया, लेखराज राणा, रणजीत सिंह राणा मैदान में हैं।
  •  देहरा में तीन उम्मीदवार जितेंद्र गुलेरिया, जोगिंद्र गुलेरिया, वीरेंद्र गुलरिया चुनाव लड़ेंगे। 
  • परागपुर में लेखराज संसार चंद शर्मा, संसार चंद ठाकुर आमने सामने होंगे।
  • कुल्लू से अनुराग प्रार्थी, लता कटोच और प्रेम लता ठाकुर चुनाव मैदान में हैं।
  • बंजार से हितेश्वर सिंह और कृष्ण ठाकुर, हमीरपुर से अनिल कुमार, देसराज शर्मा, देसराज ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया मैदान में हैं।
  • नादौन से आत्म प्रकाश और जैद नाथ, गगरेट से गणेश दत्त शर्मा, पवन कुमार और विशाल चौहान
  • ऊना से बलवंत सिंह, कमल देव और राजीव गौतम मैदान में हैं।


लाहौल-स्पीति, अंब में निर्विरोध जीत
लाहौल-स्पीति और अंब जोन से सिर्फ एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। लाहौल-स्पीति से चंपा सेरिंग और अंब जोन से प्रीतम सिंह ने नामांकन भरा है। सिर्फ एक एक उम्मीदवार होने के चलते दोनों विजेता बन गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed