फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kavinder Gupta said—'Viksit Bharat 2047' is the collective national mission of 1.4 billion Indians.

Shimla: कविंद्र गुप्ता बोले- 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक राष्ट्रीय मिशन विकसित भारत 2047

Sat, 06 Jun 2026 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

आत्मनिर्भर भारत का आधार सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आधुनिक कृषि, कौशल विकास और उद्यमिता है। राज्यपाल शनिवार को शिमला में पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र  की ओर से आयोजित वार्षिक व्याख्यान-भारत-2047, विकसित भारत का संकल्प विषय पर बोल रहे थे।

विज्ञापन
Kavinder Gupta said—'Viksit Bharat 2047' is the collective national mission of 1.4 billion Indians.
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारे गांव, हमारे किसान, हमारे युवा और हमारी महिलाएं विकास की मुख्यधारा में सशक्त भागीदार बनेंगे। आत्मनिर्भर भारत का आधार सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आधुनिक कृषि, कौशल विकास और उद्यमिता है। राज्यपाल शनिवार को शिमला में पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र  की ओर से आयोजित वार्षिक व्याख्यान-भारत-2047, विकसित भारत का संकल्प विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में स्थापित यह संस्था समाज और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर गंभीर विमर्श, शोध तथा जन-जागरण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के विभिन्न राज्यों में 42 अध्ययन केंद्र सक्रिय हैं तथा यह संस्था समाज से जुड़े विषयों पर शोध, प्रकाशन, संगोष्ठियों और व्याख्यानों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। हिमाचल  में भी इसके अध्ययन केंद्र सामाजिक और बौद्धिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, तब हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनना नहीं है, बल्कि ऐसा विकसित भारत बनाना है जो समावेशी, आत्मनिर्भर, नवाचार-प्रधान और मानवीय मूल्यों पर आधारित हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प लिया है, वह केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, आधुनिक शिक्षा और नवाचार का वातावरण उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल नीतियों से नहीं होगा, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, उनके ज्ञान, उनके चरित्र और उनकी राष्ट्रनिष्ठा से होगा।  साईं इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राज कुमार वर्मा तथा पंचनद शोध संस्थान के राष्ट्रीय सह निदेशक प्रो. मनु सूद ने भी राज्यपाल का स्वागत किया तथा विकसित भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed