फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaushalya to make rwo records in yoga in kangra himachal pradesh

विश्व कीर्तिमान बनाएंगी कौशल्या, मिला राज्य नारी शक्ति पुरस्कार

Sun, 09 Jun 2019 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
kaushalya to make rwo records in yoga in kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

योग के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली दुर्गम क्षेत्र 15/20 की कौशल्या देवी को धर्मशाला में स्कॉलरशिप प्राप्त हुआ है। उन्हें राज्य नारी शक्ति पुरस्कार और महिला सशक्तीकरण की ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली कौशल्या प्रदेश की पहली बेटी बनी हैं। वह जल्द कांगड़ा में होने वाले कार्यक्रम में दो और विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

विज्ञापन


धर्मशाला स्थित धौलाधार स्कूल के प्रधानाचार्य राज राणा से कौशल्या को स्कॉलरशिप प्राप्त हुआ है। राज राणा ने बताया कि यह स्कॉलरशिप योजना 2 महीने पहले शुरू की गई थी। योग शिक्षक रणजीत सिंह के माध्यम से धर्मशाला में लगाए गए योग शिविर में कौशल्या ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने योग शिविरों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है। उनकी कठोर साधना के कारण वह चार विश्व कीर्तिमान बना चुकी हैं। 14 जून को कांगड़ा की ऐतिहासिक धरती पर कौशल्या दो और विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही हैं। कौशल्या ने बताया कि यह पुरस्कार पाने में उसके माता-पिता, और गुरुजनों का योगदान है। उन्होंने योग समिति का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed