{"_id":"6218cf2572504a205e0c344d","slug":"kaul-singh-said-that-if-the-govt-is-formed-four-times-the-compensation-to-the-fourlane-affected-will-be-given-old-pension-will-also-be-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: कौल सिंह बोले- सरकार बनी तो फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा, पुरानी पेंशन भी बहाल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कौल सिंह बोले- सरकार बनी तो फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा, पुरानी पेंशन भी बहाल करेंगे
Fri, 25 Feb 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:14 PM IST
सार
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। । पुरानी पेंशन एनडीए के शासन में बंद हुई थी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व कौल सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलना चाह रही है और सीएम जयराम ठाकुर इस मकसद से अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पुरानी पेंशन एनडीए के शासन में बंद हुई थी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब कांग्रेस ने राजस्थान से पुरानी पेंशन बहाली की शुरुआत कर दी है और प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही इसे बहाल कर दिया जाएगा। अगर पेंशन बंद हो तो फिर शुरुआत नेताओं से होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने जयराम सरकार को 3 मार्च से पहले पेंशन बहाल करने का सुझाव भी दिया ताकि कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त किया जा सके। कौल सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि सराज में 12 हेलीपैड सरकार ने बना दिए, जिनका जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। भाजपा विधायक भी अब यह कहने लग गए हैं कि उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि टिकट का आवंटन शीर्ष नेतृत्व करता है। यदि कोई किसी मंच पर किसी की वकालत करता है तो इससे परेशानी नहीं होनी आश्रय शर्मा का सांसद प्रतिभा सिंह को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है।
विज्ञापन