फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kashmiri youth beating video goes Viral in McLonggunj himachal

मैक्लोडगंज में कश्मीरी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

Wed, 20 Feb 2019 08:04 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri youth beating video goes Viral in McLonggunj himachal

 उपमंडल पालमपुर के बाद अब पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में भी कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग पुलिस जवानों के सामने ही कश्मीरी युवक की धुनाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार बुधवार को कश्मीरी युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ युवक कश्मीरी युवक को पीट रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीरी युवक भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन युवक उसे दबोच लेते हैं। इसके बाद युवक कश्मीरी युवक से भारत माता की जय बुलवाते हैं। साथ ही उससे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वीडियो में पुलिस जवान भी साफ दिखाई दे रहे

हैरानी इस बात की है कि वायरल वीडियो में पुलिस जवान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जवान कश्मीरी युवक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलवामा हमले से आहत युवक कश्मीरी युवक को उनके सामने ही पीट देते हैं।

साथ ही युवक को एरिया खाली कर यहां से भाग जाने की बात करते हैं। हैरानी इस बात की है कि कांगड़ा पुलिस कश्मीरियों को सुरक्षा का आश्वासन देती रही, बावजूद वायरल वीडियो में पुलिस जवानों के सामने ही लोग कश्मीरी युवक को पीट रहे हैं।

इस संदर्भ में अभी तक हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी। - दिनेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed