फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kasaili gang rape case: Questions started arising, why no arrest in a month? Police could not find any concret

कसाैली गैंगरेप मामला: उठने लगे सवाल, एक महीने में गिरफ्तारी क्यों नहीं? पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले

Wed, 15 Jan 2025 12:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,सोलन/कैथल
अमर उजाला नेटवर्क,सोलन/कैथल Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 12:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कसौली के होटल में हुए गैंगरेप के बाद अब पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Kasaili gang rape case: Questions started arising, why no arrest in a month? Police could not find any concret
दुष्कर्म मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कसौली के होटल में हुए गैंगरेप के बाद अब पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। एक माह पहले पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस महिला को निशानदेही के लिए होटल में भी लाई थी। यहां महिला से निरीक्षण भी करवाया। इस दौरान होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल से वारदात के समय का रिकॉर्ड भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी का पुराना रिकॉर्ड लेने में भी पुलिस को परेशानी हो रही है। मगर आरोपियों के अभी तक गिरफ्तार न होने  पर सवाल उठने लगे हैं। आरोपी भाजपा के नेता हैं तो क्या कहीं पुलिस पर कोई दबाव तो नहीं है, इस पर भी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी और बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं। मामला डेढ़ साल पुराना है इसलिए पुलिस को अब जांच करने में भी दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन

रॉकी ने विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले थामा था कांग्रेस का हाथ
कसौली थाने में गैंगरेप केस में नामजद प्रदेश सरकार के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में गाना गाने शुरू किए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दूरियां बढ़ने के बाद भाजपा में वह असहज महसूस कर रहे थे। रॉकी ने  हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा से महज 10 दिन पहले ही भाजपा को अलविदा कह दिया। रॉकी कैथल से चुनाव लड़ रहे रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला के मंच पर आए। वह 26 अगस्त 2024 को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होते हुए रॉकी ने ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना राहुल मेरे भाई गाकर राहुल गांधी से माफी भी मांगी। वर्ष 2015 में रॉकी मित्तल का जज से दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया था। आरोप था कि कैथल-जींद रोड बाइपास पर मित्तल की जज की गाड़ी को लेकर बहस हुई। उसने जज की गाड़ी से नीली बत्ती उत्तार उनपर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में रॉकी पर केस दर्ज किया था। बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के लिए भाजपा नेताओं की साजिश : रॉकी
रॉकी मित्तल ने आरोप लगाया कि यह भाजपा नेताओं की साजिश है। मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। मुझे जानबूझकर इसमें लपेटा जा रहा है। सभी के नार्को टेस्ट होने चाहिए और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हम कसौली चार लोग गए थे। इसमें मोहन लाल बड़ौली के दो दोस्त भी शामिल थे। मैं तो पहले ही भाजपा छोड़ चुका हूं, न तो मैं किसी लड़की को जानता हूं और न ही ऐसी कोई घटना मेरे सामने हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed