फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra three died in car accident

हिमाचल: 15 फीट हवा में उछलकर खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Sun, 11 Jun 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 11 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
kangra three died in car accident

कोतवाली-मैक्लोडगंज बाईपास पर एक कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान कार चालक रितेश भारद्वाज (29) पुत्र बलदेव भारद्वाज निवासी गांव पिहिरवीं डाकघर भगेड़ तहसील घुमारवीं, बिलासपुर, शशि पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव करयाड़ी, डाकघर तराकड़ तहसील हमीरपुर और सोनी उर्फ राजेश पुत्र
विज्ञापन


कीकर सिंह निवासी गांव भदरोआ डाकघर भटेहड़, तहसील बमसन जिला हमीरपुर और घायलों की पहचान सौरभ पुत्र संतोष कुमार निवासी करयाड़ी और सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मट्टनसिद्ध जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक पांचों युवक काले रंग की स्विफ्ट कार नंबर एचपी 23ए-4555 में सवार होकर मैक्लोडगंज से धर्मशाला की ओर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 फीट तक हवा में उछली कार

kangra three died in car accident

बाईपास के पास तेज रफ्तार के चलते उतराई में अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट तक हवा में उछलने के बाद सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पत्थरों पर गिरकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार की सीटों से बड़ी मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही एसएचओ धर्मशाला सुनील राणा, एएसआई अशोक ठाकुर और हेड कांस्टेबल राजकुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा ग्रस्त कार से युवकों को बाहर निकाला। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने जोनल अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों के शवों का धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed