फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: Shanta said that CM should take steps to get Jogindernagar power house to Himachal

कांगड़ा: शांता बोले- जोगिंद्रनगर बिजली घर हिमाचल को दिलाने के लिए सीएम उठाएं कदम

Sat, 02 Apr 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 06:32 PM IST
सार

शांता कुमार ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने यह भूमि मंडी रियासत से 1925 में 99 साल की लीज डीड पर ली थी। यह डीड अब 2024 में समाप्त हो रही है। पंजाब पुनर्गठन कानून 1966 में पास हुआ। इसके अनुसार पंजाब का बंटवारा हुआ था। उस कानून में स्पष्ट लिखा है कि साझे पंजाब की संपत्तियां 1966 के बाद जिस प्रदेश में होंगी, वे उसी को मिलेंगी।

विज्ञापन
Kangra: Shanta said that CM should take steps to get Jogindernagar power house to Himachal
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जोगिंद्रनगर के बिजली घर को जल्द हिमाचल को दिलाने की बात कही है। शांता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने यह भूमि मंडी रियासत से 1925 में 99 साल की लीज डीड पर ली थी। यह डीड अब 2024 में समाप्त हो रही है। पंजाब पुनर्गठन कानून 1966 में पास हुआ। इसके अनुसार पंजाब का बंटवारा हुआ था। उस कानून में स्पष्ट लिखा है कि साझे पंजाब की संपत्तियां 1966 के बाद जिस प्रदेश में होंगी, वे उसी को मिलेंगी। बाकी सभी संपत्तियों का बंटवारा हो गया है, लेकिन जोगिंद्रनगर बिजली घर हिमाचल प्रदेश को नहीं मिला।

विज्ञापन


बिजली परियोजनाओं में भी हिमाचल को हिस्सा मिलना था, वह भी नहीं मिला। 1977 में बतौर मुख्यमंत्री रहते उन्होंने उस समय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से यह मांग उठाई थी। प्रधानमंत्री देसाई ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और चौधरी देवी लाल के साथ तीनों प्रदेशों की बैठक की। इसमें शांता ने हिमाचल का हिस्सा देने के लिए कहा। बिजली में 15 प्रतिशत अस्थायी हिस्सेदारी देने का निर्णय उसी बैठक में करवाया जो आज तक मिल रहा है, लेकिन जोगिंद्रनगर बिजली घर के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि लीज डीड समाप्त होने से पहले हिमाचल इस विषय को गंभीरता के साथ भारत सरकार से उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed