फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News: SE and office with 12 employees also closed, running for 40 to 80 km

Kangra News: एसई और 12 कर्मचारियों वाला दफ्तर भी बंद, 40 से 80 किमी की लग रही दौड़

Sun, 19 Feb 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

भाजपा सरकार ने इस कार्यालय एसई समेत स्टाफ के साथ शुरू भी कर दिया था। बिजली बोर्ड के इस कार्यालय के बंद होने से विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को एक बार फिर से वृत कार्यालय कांगड़ा के चक्कर लगाने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
Kangra News: SE and office with 12 employees also closed, running for 40 to 80 km
वृत्त कार्यालय कार्यालय बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पूर्व भाजपा सरकार में सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना में खोले गए बिजली बोर्ड के वृत्त कार्यालय (एसई आफिस आपरेशन) के बंद होने से लोगों को मिलनी वाली सुविधाओं से कांग्रेस सरकार ने वंचित कर दिया है। इस कार्यालय को कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। वृत्त कार्यालय छिनने से लोगों की 80 किलोमीटर तक की दौड़ लग रही है। भाजपा सरकार ने इस कार्यालय एसई समेत स्टाफ के साथ शुरू भी कर दिया था। बिजली बोर्ड के इस कार्यालय के बंद होने से विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को एक बार फिर से वृत कार्यालय कांगड़ा के चक्कर लगाने पड़ेंगे। भवारना में खुले इस वृत कार्यालय के पालमपुर, लंबागांव, नागनी व बैजनाथ के बिजली बोर्ड के मंडलों को सीधा लाभ पहुंचा था।

विज्ञापन


इस कार्यालय के खोलने की छह अक्तूबर 2022 को अधिसूचना जारी हो गई थी। इसमें एसई समेत करीब 12 कर्मचारियों का स्टाफ भी नियुक्त कर दिया गया था। लेकिन इसे कांग्रेस सरकार बनते ही दिसंबर माह में बंद कर दिया गया। ऐसे में कार्यालय के खुलने से पालमपुर, जयसिंहपुर, बैजनाथ व सुलह विधानसभा के लाखों लोगों को घर द्वार मिलने वाली सुविधाएं एक बार फिर से बंद हो गईं।इस कार्यालय के खुलने से पहले पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, सुलह के लोगों को धर्मशाला कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब एक बार फिर से यहां के बाशिंदों को करीब 40 से 80 किलोमीटर दूर कांगड़ा जाना पड़ेगा। पहले भी बिजली बोर्ड के बड़ी योजनाएं वृत्त कार्यालय कांगड़ा से ही पास होती थीं। यह समस्या देखकर ही विपिन परमार ने भवारना में वृत्त कार्यालय खुलवाया था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
लोगों को मिली थी बड़ी राहत : विजय सिंह
भवारना के समाजसेवी कार्यकर्ता विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भवारना में बिजली बोर्ड के खुले वृत्त कार्यालय से चार विस क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बंद कर लोगों के साथ धोखा किया।

बजट और स्टाफ के साथ खोला था कार्यालय:राजेश बंटा
व्यापार मंडल के राजेश बंटा ने कहा कि भाजपा सरकार में विस अध्यक्ष अब सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने इस कार्यालय लोगों के सेवा के लिए बजट व स्टाफ के साथ खोला था। इससे भवारना में व्यापार भी बढ़ने लगा था।

कांग्रेस सरकार का गलत फैसला: इंद्रजीत शर्मा
व्यापारी इंद्रजीत शर्मा का कहना है कि भवारना में खुले बिजली बोर्ड के वृत्त कार्यालय से चार विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलना था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बंद कर गलत फैसला लिया है। इससे जनता में आक्रोश है।

कार्यालय बंद करने का कोई औचित्य नहीं था: प्रवीण कुमार
इलाके के प्रवीण कुमार ने कहा कि जब भाजपा सरकार और विपिन सिंह परमार ने इस कार्यालय को बजट और स्टाफ के साथ खोला था तो इसे बंद का कोई औचित्य नहीं था। कहा कि कांग्रेस सरकार का यह गलत फैसला है।


कांग्रेस ने लोगों के साथ किया धोखा : परमार
सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि उन्होंने बिजली बोर्ड का कार्यालय बजट और स्टाफ के साथ खोला था। कांग्रेस ने इसे बंद कर लोगों के साथ धोखा किया है। लोग कभी माफ नहीं करेंगे। सुलह में बहुत कार्यालय बंद किए है, जिसका जनता के पास पूरा हिसाब है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed