{"_id":"653371e70820347561056b36","slug":"kangra-news-pilot-body-found-in-bir-billing-paraglider-crashes-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिलिंग घाटी में लखनऊ के पैराग्लाइडिंग पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिलिंग घाटी में लखनऊ के पैराग्लाइडिंग पायलट की मौत
Sat, 21 Oct 2023 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:28 PM IST
सार
पायलट ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बिलिंग से टेक ऑफ किया था। घटना का कारण पैराग्लाइडर पायलट से तकनीकी रूप से हुई गलती माना जा रहा है।
विज्ञापन
बिलिंग घाटी(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी से उड़ान भरकर लापता चल रहे लखनऊ के 27 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट अभ्युदय वर्मा का शव शनिवार सुबह बचाव दल ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पायलट ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बिलिंग से टेक ऑफ किया था। घटना का कारण पैराग्लाइडर पायलट से तकनीकी रूप से हुई गलती माना जा रहा है। दुर्घटना में मारे गए अविवाहित पायलट की पहचान अभ्युदय वर्मा फैजाबाद रोड, मारुतिपुरम इंदिरा नगर लखनऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह पिछले दो सालों से बीड़ बिलिंग में प्रशिक्षण ले रहे थे और अब पैराग्लाइडिंग उड़ान के लिए पूरी तरह से दक्ष हो चुके थे। शुक्रवार को घटना की सूचना मिलने के बाद दोपहर 1:00 बजे बीड़ से 12 सदस्यों का बचाव दल रवाना हो गया था और घटनास्थल से कुछ दूरी पर बचाव दल ने पैराग्लाइडर तलाश कर लिया था, लेकिन अंधेरा और गहरी खाई होने पर बचाव दल देर शाम वापस लौट आया। शनिवार सुबह बचाव दल ने पैराग्लाइडर से कुछ दूरी पर पायलट का शव बरामद कर लिया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन