फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra News Dehra will become the 15th police district of the state

Kangra News: देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला, कांगड़ा से फाइल पुलिस निदेशालय भेजी

Thu, 18 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

देहरा अब पुलिस जिला बनने जा रहा है। देहरा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बीते 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में देहरा को पुलिस जिला बनाने का निर्णय लिया गया था। 

विज्ञापन
Kangra News Dehra will become the 15th police district of the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पत्नी कमलेश ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला बनने जा रहा है, जिसके अंतर्गत सर्वाधिक तीन पुलिस जिला होंगे। देहरा को पुलिस जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से इससे संबंधित रिपोर्ट पुलिस निदेशालय शिमला चली गई है। कौन-कौन से पुलिस थाना और चौकियां नए जिले के अधीन होंगे, रिपोर्ट में यह सब शामिल है। अब गृह विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी होगी। देहरा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला होगा। कांगड़ा और सोलन दो ही ऐसे प्रशासनिक जिले हैं, जिसके अंतर्गत वर्तमान में दो-दो पुलिस जिले चल रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बीते 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में देहरा को पुलिस जिला बनाने का निर्णय लिया गया था। मौजूदा समय में देहरा डीएसपी कार्यालय और ज्वालामुखी डीएसपी कार्यालयों के अलावा इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के थाने और पुलिस चौकियां कांगड़ा पुलिस अधीक्षक के अंतर्गत हैं। मुख्यमंत्री इस बार 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भी देहरा में मनाने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन जयराम सरकार में नूरपुर प्रदेश का 14वां पुलिस जिला बना और इसके अधीन इंदौरा, नूरपुर, जवाली तथा फतेहपुर समेत चार विधानसभा क्षेत्र किए गए।
विज्ञापन

 

Trending Videos

यह थाने, चौकियां आएंगे देहरा पुलिस जिला के अधीन
नया पुलिस जिला बनने पर देहरा पुलिस अधीक्षक के अधीन देहरा और ज्वालाजी उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसडीपीओ), ज्वालाजी एसडीपीओ के 3 थाने, जवालामुखी सदर, रक्कड़ और खुंडियां तथा दो पुलिस चौकियां लगडू और मझीण आएंगी। इसी तरह देहरा के 2 पुलिस थाने देहरा सदर और हरिपुर तथ 3 पुलिस चौकियां डाडासीबा, रानीताल और संसारपुर टैरेस भी पुलिस अधीक्षक देहरा में शामिल होंगी। कांगड़ा पुलिस जिले में अब बैजनाथ, पालपमुर, कांगड़ा तथा धर्मशाला सदर चार डीएसपी कार्यालय, 13 पुलिस थाने और 11 पुलिस चौकियां रह जाएंगी।

देहरा को पुलिस जिला बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में रिपोर्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। देहरा के अधीन देहरा और ज्वालामुखी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पांच थाने, पांच पुलिस चौकियां और दो डीएसपी कार्यालय आएंगे- हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed