कांगड़ा: तीन माह बाद खुला गोपालपुर चिड़ियाघर, वन्यजीवों को निहारने उमड़े लोग
चिड़ियाघर के बाहर अपनी आजीविका कमा रहे जोनु, शिव, विपिन, सतीश, रविंद्र और लव ने कहा कि सोमवार को गोपालपुर में पर्यटकों की खासी भीड़ रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका कोविड काल में रुका पड़ा रोजगार अब फिर से चल पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 के कारण पिछले तीन माह से बंद पड़ा हिमाचल प्रदेश के धौलाधार नेचर पार्क (गोपालपुर चिड़ियाघर) सोमवार को खुला। वन्य प्राणियों को देखने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जू के बाहर रेहड़ी-फहड़ी लगाकर रोजी रोटी चलाने वाले दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। पहले दिन चिड़ियाघर में 1300 के करीब पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने दस्तक दी। इसके अलावा इस दौरान चिड़ियाघर संचालकों को भी खासी कमाई हुई। चिड़ियाघर में बाहरी राज्य से घूमने आए अतुल, बंटी, राहुल, शिवानी और राजकुमार ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद वह हिमाचल आए।
सोमवार को गोपालपुर चिड़ियाघर को देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में शेरों के बच्चों को देख कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। चिड़ियाघर के बाहर अपनी आजीविका कमा रहे जोनु, शिव, विपिन, सतीश, रविंद्र और लव ने कहा कि सोमवार को गोपालपुर में पर्यटकों की खासी भीड़ रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका कोविड काल में रुका पड़ा रोजगार अब फिर से चल पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि रविवार और अन्य छुट्टी के दौरान भी चिड़ियाघर को खोला जाए। टिकट विंडो पर ड्यूटी दे रहे प्रभात कटोच ने बताया कि सायं साढ़े तीन बजे तक साढ़े 12 हजार रुपये टिकटें बिक चुकी थीं।