फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut: 'Tried to reach flood affected areas, but Jairam advised me to stay'

कंगना रणौत बोलीं: 'बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन जयराम ने रुकने की दी सलाह'

Fri, 04 Jul 2025 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 05:42 PM IST
सार

कंगना ने पोस्ट में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में लगभग हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला है। मैंने सराज और मंडी के अन्य प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्रभावित इलाकों तक कनेक्टिविटी बहाल होने तक इंतजार करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut: 'Tried to reach flood affected areas, but Jairam advised me to stay'
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद

विस्तार

अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत आपदा के बीच मंडी में नहीं हैं, इस पर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेसी उनके मंडी में न होने पर सवाल उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनके मंडी में न होने के बारे में बीते गुरुवार को किसी भी तरह टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया था। अब इस मामले में खुद कंगना ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर सफाई दी है। कंगना ने पोस्ट में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में लगभग हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला है। मैंने सराज और मंडी के अन्य प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्रभावित इलाकों तक कनेक्टिविटी बहाल होने तक इंतजार करने की सलाह दी।

विज्ञापन



 डीसी मंडी ने भी रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है। जल्द से जल्द वहां पहुंचूंगी। इस पोस्ट के बाद कंगना को यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं। कांग्रेसियों के साथ यूजर्स लिख रहे हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए आखिर किसकी स्वीकृति की जरूरत है। यह मानवीय दृष्टिकोण है। कांग्रेसियों ने सवाल उठाए हैं कि मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद से कंगना गायब हैं। बीच-बीच में एक-दो बार यहां आकर शिगूफे छोड़े जा रहे हैं, लेकिन जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन





यह भी पढ़ें- Himachal: सीएम सुक्खू बोले- आपदा प्रभावित परिवारों को 5,000 रुपये मासिक किराया देगी राज्य सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed