फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut taking rest in manali home after Manikarnika Shooting

मायानगरी की चकाचौंध से दूर इन दिनों यहां सुकून के लम्हे बिता रही कंगना

Tue, 27 Mar 2018 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/पतलीकूहल
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/पतलीकूहल Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut taking rest in manali home after Manikarnika Shooting

रानी झांसी पर बन रही बायोपिक मणिकर्णिका की थकान का बोझ बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली में उतार रही हैं। पिछले करीब डेढ़ हफ्ते से कंगना ने मनाली में डेरा डाला है। हालांकि, एक-दो दिन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वह जरूर दिल्ली गईं, लेकिन इसके बाद मुंबई जाने के बजाय मनाली लौट आईं।

विज्ञापन


यहां भी कंगना अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं। खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कंगना सूर्योदय से पहले करीब छह बजे उठकर मनाली में अपने बंगले के आसपास देवदार के पड़ों के बीच मार्निंगवॉक कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद योग अभ्यास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मणिकर्णिका फिल्म में भारी कॉस्टयूम तथा तलवारबाजी के चलते उन्हें कई बार चोट भी आई है।

सुकून के लम्हे बिता रही कंगना

Kangana Ranaut taking rest in manali home after Manikarnika Shooting

लिहाजा, मुंबई की चकाचौंध के बजाय वह मनाली की शांत वादियों में सुकून के लम्हे बिता रही हैं। यहां तक कि श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के मकसद से और वायदे के मुताबिक उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाली में सादगी से मनाया।

मनाली में शारीरिक और मानसिक तौर पर रिलेक्स होने के अलावा वे अध्यात्मिक विकास पर ध्यान दे रही हैं। नवरात्रों के दौरान कंगना ने यहां के मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी लिया।

कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना ने इंग्लैंड के बजाय मनाली को तरजीह दी है। कंगना को मनाली बहुत पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed