फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut in Manali to celebrate New year

परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने मनाली पहुंचीं कंगना

Sat, 29 Dec 2018 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली
मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut in Manali to celebrate New year

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत नए साल का जश्न मनाली में मनाएंगी। कंगना परिवार के साथ मनाली स्थित कार्तिकेय निवास पहुंच गई हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल,  रंगोली का बेटा पृथ्वी राज चंदेल और पिता अमरदीप रणौत भी मनाली आए हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की भाग-दौड़ से दूर कंगना इस साल नए साल का जश्न मनाली में मनाएंगीं।

विज्ञापन


मनाली पहुंचने पर कंगना आंगन में बैठीं रहीं और बर्फ से लकदक चोटियों को निहारतीं रहीं। कैमरे से कंगना ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों की तस्वीरें भी लीं। कंगना का घर देवता कार्तिके य स्वामी के मंदिर के समीप है। कंगना ने हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका में दमदार अभिनय कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। थकान मिटाने के लिए मनाली पहुंची हैं।

विज्ञापन

दिवाली पर भी मनाली आईं थी कंगना

Kangana Ranaut in Manali to celebrate New year
फाइल फोटो

इस साल दिवाली पर भी कंगना मनाली स्थित अपने घर पहुंची थी। उन्होंने इस दौरान परिवार के साथ उन्होंने दिवाली मनाई थी।  धनतेरस के दिन अपने घर का नाम विधि पूर्वक कार्तिकेय रखा था। 

कंगना मनाली के राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि कंगना लोहडी और संक्रांति भी अपने घर पर ही मनाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed