फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kalka shimla railway track Kalka to SOlan Trains started after 70 days

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: 70 दिनों बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू, सोलन तक पहुंची ट्रेन

Wed, 20 Sep 2023 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Sep 2023 05:23 PM IST
सार

ट्रेन में विदेशी पर्यटक भी पहले दिन हिमाचल आए। शिमला तक ट्रेन न जाने से वह सोलन तक ही सफर कर पाए। बुधवार दोपहर बाद पहुंची ट्रेन में दो यात्री इजरायल से शिमला की हसीन वादियों में घूमने के लिए आए।

विज्ञापन
kalka shimla railway track Kalka to SOlan Trains started after 70 days
सोलन तक पहुंची ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 70 दिनों बाद सोलन तक दो ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह 7:20 बजे ट्रेन सोलन रेलवे स्टेशन पहुंची। लंबे अंतराल के बाद ट्रेन के कालका से सोलन पहुंचने पर रेलवे अधीक्षक डीडी उपाध्याय और दिनेश शर्मा ने ट्रेन की पूजा की। साथ ही ट्रेन के चालक और टीटी का भी हार पहनाकर स्वागत किया गया। सुबह सोलन तक आई ट्रेन में करीब 18 यात्री आए।

विज्ञापन


जबकि दोपहर 02:55 बजे ट्रेन 35 विदेशी यात्री लेकर आई। दोनों ही ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार कालका की ओर रवाना हुईं। ट्रेन को बुधवार से चलाने के लिए रविवार से बोर्ड की तकनीकी टीम ने ट्रायल शुरू कर दिए थे। इस दौरान मालगाड़ी को सोलन तक भेजा जा रहा था। वहीं मालगाड़ी के जरिए रेलवे स्टेशन तक आवश्यक सामान भी पहुंचाया गया। लेकिन अब कालका से सोलन तक ट्रेन चलाने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब बोर्ड ने सोलन से शिमला की ओर भी एक अक्तूबर तक ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर ठेकेदारों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बोर्ड ने आदेश कर दिए हैं ताकि समयानुसार ट्रेन की आवाजाही शिमला की ओर हो सके और पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को भी ट्रेन का लाभ मिल सके। गौर रहे कि जुलाई माह में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को कालका से सोलन के बीच काफी नुकसान पहुंचा था। बारिश के बाद कई जगहों में ट्रैक पर लगे डंगे टूट गए जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन बोर्ड की ओर से सोलन तक ट्रैक को ठीक कर दिया गया है। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यह है समयसारिणी
कालका से 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर सोलन के लिए चलेगी। ट्रेन करीब 07:15 बजे सोलन पहुंचेगी। यह ट्रेन 04505 सोलन से सुबह 09:10 बजे चलकर सुबह 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी 04516 ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 02:55 बजे सोलन पहुंचेगी। वहीं 04515 ट्रेन शाम को 05:00 बजे सोलन से चलकर शाम को 07:45 बजे कालका पहुंचेगी।


ट्रेन में विदेशी पर्यटक भी आए हिमाचल
ट्रेन में विदेशी पर्यटक भी पहले दिन हिमाचल आए। शिमला तक ट्रेन न जाने से वह सोलन तक ही सफर कर पाए। बुधवार दोपहर बाद पहुंची ट्रेन में दो यात्री इजरायल से शिमला की हसीन वादियों में घूमने के लिए आए। जबकि 33 यात्री धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद टैक्सी के माध्यम से शिमला गए।

दूसरे चरण में कालका से सोलन तक दो ट्रेनों को चला दिया गया है। अब शिमला तक ट्रेन को चलाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। एक अक्तूबर से कालका से शिमला तक ट्रेन चलाने की योजना है। यात्रियों को देखते हुए ट्रेन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। - मनदीप सिंह भाटिया डीआरएम, रेल मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed