फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka-Shimla NH: Cladding technology will prevent the mountain from cracking in Chakkimod

कालका-शिमला एनएच: चक्कीमोड़ में पहाड़ को दरकने से रोकेगी क्लाइडिंग तकनीक, दरारों को भी भरा जाएगा

Fri, 06 Oct 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 10:13 AM IST
सार

फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से चक्कीमोड़ में भी क्लाइडिंग करने के बारे में प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया है।

विज्ञापन
Kalka-Shimla NH: Cladding technology will prevent the mountain from cracking in Chakkimod
चक्कीमोड़(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ में दरक रहे पहाड़ को क्लाइडिंग तकनीक से बचाया जाएगा। पहाड़ के आधे हिस्से को क्रेट वायर से कवर किया जाएगा। पहले पहाड़ी पर जाली लगाई जाएगी। इसके बाद सीमेंट से स्प्रे होगी। सीमेंट से पहाड़ी में पड़ी दरारों को भी भरा जाएगा। इस तकनीक का प्रयोग पहले धर्मपुर, सनवारा और सोलन में भी किया जा चुका है।

विज्ञापन


यहां पर यह तकनीक अभी तक सफल रही है और बारिश के दौरान यह पहाड़ नहीं दरके। इसे देखते हुए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से चक्कीमोड़ में भी क्लाइडिंग करने के बारे में प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया है। हाईवे पर चक्कीमोड़ अति संवेदनशील श्रेणी में है। यहां पर सड़क पर पहाड़ से आई मिट्टी को अगर हटाया जाता है तो यहां पर अचानक पहाड़ दरक सकता है।
विज्ञापन


इसी के साथ इस पहाड़ में पानी भी काफी अधिक हो गया है। वर्तमान में यहां पर दो लेन तैयार करने के लिए कार्य शुरू किया जाना है। गौर रहे कि हाईवे पर चक्कीमोड़ में एक अगस्त रात को पहाड़ दरकने के बाद सड़क ढह गई थी। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक हाईवे पूरी तरह से बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण लगातार यहां पर पहाड़ी से अधिक मात्रा में मलबा सड़क पर आया था। सड़क को सुचारु करने के लिए सड़क से जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा था वैसे ही और अधिक मलबा सड़क पर आ रहा था। बीते दिनों धूप में भी मलबा सड़क पर गिरना शुरु हो गया था। अब इस पहाड़ को अपनी जगह स्थिर रखने की योजना तैयार कर ली गई है। 


हाईवे पर चक्कीमोड़ में क्लाइडिंग तकनीक से पहाड़ को दरकने से रोका जाएगा। इसी के साथ आधे पहाड़ पर क्रेट वायर का डंगा भी लगाया जाएगा। यहां पर पहले चरण में दो लेन बनाने की कोशिश की जा रही है। तकनीकी टीम की रिपोर्ट आने के बाद फोरलेन के लिए ड्राइंग तैयार की जाएगी।-आनंद दहिया, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed