फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kalka shimla national highway will be restored by tomorrow evening

Himachal: बारिश नहीं हुई तो कल शाम तक छोटे वाहनों के लिए बहाल होगा कालका-शिमला फोरलेन

Fri, 04 Aug 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

पहाड़ दरकने से बंद पड़े कालका-शिमला फोरलेन में अभी 30 फीसदी कार्य ही हुआ हैं। बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
kalka shimla national highway will be restored by tomorrow evening
कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला फोरलेन शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। शनिवार को बारिश नहीं हुई तो शाम तक छोटे वाहनों के लिए फोरलेन बहाल हो जाएगा। शुक्रवार को वैकल्पिक मार्गों पर जाम लमा रहा। इससे आवाजाही करने वाले लोगों का खर्च ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को दूध, ब्रेड समेत अन्य जरूरी सामान की सप्लाई सोलन और शिमला नहीं पहुंची।

विज्ञापन


भारी बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी के पास एक घंटा बाधित रहा। बिलासपुर के बम्म गांव में पशुशाला जमींदोज होने से भैंस की मौत हो गई। मंडी जिला के सराज के छतरी में नाले में बाढ़ आने से दो कारे बह गईं। पेड़ गिरने से चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हिमाचल में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 7 अगस्त से बारिश से थोड़ी राहत मिलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


पहाड़ दरकने से बंद पड़े कालका-शिमला फोरलेन में अभी 30 फीसदी कार्य ही हुआ हैं। बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी से आ रहा पानी भी मुसीबत बना हुआ है। उधर, मंडी जिला में बारिश का कहर जारी है। चंडीगढ़-मनाली एनएच छह मील के पास मलबा आने से सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक बाधित रहा। मंडी, सरकाघाट, बल्ह, सराज, नाचन और धर्मपुर में भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और मकानों को खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। जिला कुल्लू के आनी व बंजार क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तीर्थन नदी के साथ क्षेत्र के नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को बरसात के मौसम में नदी-नालों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। राजधानी शिमला में दोपहर के समय बादल झमाझम बरसे। सुबह और शाम को मौसम साफ रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed