फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka-Shimla national highway 5 will remain Closed for Two days Traffic Diverted

Kalka-Shimla NH Closed: कालका-शिमला नेशनल हाईवे का दस मीटर हिस्सा और धंसा

Fri, 04 Aug 2023 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

बुधवार शाम करीब 4:00 बजे से एनएच पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। रोजमर्रा के सामान को लाने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Kalka-Shimla national highway 5 will remain Closed for Two days Traffic Diverted
कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 दूसरे दिन भी बंद रहा।  वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे चक्कीमोड़ में फिर से भूस्खलन हो गया। अब करीब 10 मीटर का सड़क का हिस्सा और क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में 50 मीटर सड़क पूरी तरह से ढह गई है। वहीं सड़क पर दरारें पड़ती जा रही हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कालका-शिमला एनएच का 40 मीटर हिस्सा ढहा, दो दिन रहेगा बंद, फंसे रहे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन


हालत यह है कि यहां से पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं हैं। बुधवार रात करीब 10:00 बजे पहाड़ी से आए मलबे को हटाने का कार्य फोरलेन कंपनी की ओर से शुरू किया गया। लेकिन इसके बाद से लगातार पहाड़ी दरक रही है। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे से एनएच पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। रोजमर्रा के सामान को लाने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लोगों को भी सोलन से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब 80 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। हालांकि फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मलबा हटाकर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। लेकिन एनएच खुलने में समय लग सकता है। 

दूध-ब्रेड छोटे वाहनों से पहुंचाः  सोलन में एनएच बंद होने के बाद रोजमर्रा का सामान ऊपरी हिमाचल में देरी से पहुंच रहा है। दूध-ब्रेड समेत अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं छोटे वाहनों के जरिये भेजी जा रही हैं। वीरवार को यह सामान पहुंचने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
 

बस में कई किमी का अतिरिक्त सफर : बसों को भी कुमारहट्टी-नाहन-चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। ऐसे में लोगों को कई किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। 

चक्कीमोड़ के समीप क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का जायजा लिया। एनएचएआई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। - मनमोहन शर्मा, उपायुक्त सोलन

शिमला से चंडीगढ़ वाया कुनिहार नालागढ़-पिंजौर भेजे जा रहे वाहन

जिला पुलिस सोलन ने यातायात को वैकल्पिक सड़कों पर डायवर्ट किया है। शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को वाया कुनिहार-नालागढ़-पिंजौर भेजा जा रहा है। कुमारहट्टी से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले सभी वाहन नाहन सड़क से भेजे जा रहे हैं। इनमें हल्के वाहनों को कुमारहट्टी-जोहड़जी वाया कामली सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आने वाले हल्के वाहन परवाणू वाया कसौली-धर्मपुर और भारी वाहन कालाअंब-नाहन-कुमारहट्टी से अपर शिमला की ओर आ रहे हैं।

पहले निकाली जाएगी सड़क, फिर एनएचएआई बनाएगा अगली योजना

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर ढही सड़क पर पहाड़ी से मलबा हटाकर पहले सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अगली योजना तैयार की जाएगी कि यहां पर पुल बनाना है या फिर डंगा लगाकर सड़क बनानी है। वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने मौके का मुआयना किया। टीम ने कंपनी को सबसे पहले पहाड़ी से आए मलबे को हटाने के लिए निर्देश दिए।

इसी के साथ टीम ने कहा कि दोनों ओर से दिन-रात कार्य किया जाए। वहीं टीम ने पाया कि मशीनों से मलबा हटाते समय पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण मशीनों को पुन: वापस आना पड़ रहा है। हालांकि वीरवार दोपहर तक पोकलेन मशीन के जरिये दोनों ओर से मलबा हटाया गया। वहीं अभी यह भी नहीं बताया जा सकता है कि कितने दिनों में यह सड़क वाहनों के लिए खुलेगी। गौर रहे कि परवाणू से सोलन तक सड़क को फोरलेन में तब्दील करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

हैरत यह है कि सड़क निर्माण के दौरान बनाई गईं निकासी नालियों में पानी की एक भी बूंद नहीं जा रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी आता है। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं 90 डिग्री पर की गई पहाड़ियों की कटिंग अब आफत बन रही है। संवाद

करीब एक वर्ष बाद खुली टनल: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर करीब एक वर्ष बाद शमलेच टनल की ओर जाने वाली सड़क खोली गई है। इससे शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को भेजा जा रहा है।

सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी की मशीनें पहाड़ी से मलबा हटा रही हैं। लेकिन चक्कीमोड़ में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे काफी दिक्कत आ रही है। वीरवार को तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पहले यहां पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद आगामी योजना तैयार की जाएगी। - आनंद दहिया, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

राहत: मनाली-चंडीगढ नेशनल हाईवे 23 घंटे बाद हुआ बहाल

छह मील के पास बुधवार शाम 6:00 बजे से बंद हुआ मनाली-चंडीगढ नेशनल हाईवे 23 घंटों के बाद वीरवार शाम 5:00 बहाल हो गया है । भारी बारिश के बीच आवाजाही के लिए एनएच को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed