{"_id":"5b2f7d144f1c1b6d4d8b84e1","slug":"kabaddi-masters-dubai-2018-monu-goyal-and-rishank-devadiga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मास्टर्स: मोनू और ऋषंक के सुपर टेन से भारत की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी मास्टर्स: मोनू और ऋषंक के सुपर टेन से भारत की शानदार जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में चल रही कबड्डी मास्टर्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हिमाचल गबरू अजय ठाकुर की अगुवाई में गई टीम के रेडर मोनू और ऋषंक के सुपर टेन से भारत ने केन्या को पराजित किया। भारत ने पूरे मैच में केन्या की टीम को तीन बार ऑलआउट कर मैच में 48-19 अंक से एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कप्तान अजय ठाकुर की अगुवाई में भारत की प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों में यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम पहले हाफ में केन्या से तीन गुणा अंक आगे चल रही थी। हाफ समय तक भारत ने 27 और केन्या के सिर्फ नौ अंक थे।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और केन्या को 29 अंक से हराकर सेमीफाइनल में जाने की राह आसान की। दूसरे मुकाबले में भी मंजीत चिल्लर को टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, राहुल चौधरी और रोहित कुमार भी टीम से बाहर रहे।
विज्ञापन
आज रात नौ बजे फिर पाकिस्तान से मुकाबला- भारत अपना तीसरा लीग मुकाबला 25 जून को खेलेगा। भारतीय समयानुसार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रात नौ बजे शुरू होगा।