{"_id":"59f9de034f1c1bcf538ba31e","slug":"kabaddi-association-changed-date-of-state-kabaddi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस दिन होगी स्टेट कबड्डी स्पर्धा, एसोसिएशन ने तिथियों में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस दिन होगी स्टेट कबड्डी स्पर्धा, एसोसिएशन ने तिथियों में किया फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल स्कूल मैदान हमीरपुर में होने वाले सीनियर स्टेट कबड्डी के मुकाबले अब 13 और 14 नवंबर होंगे। इससे पहले मुकाबले 18 और 19 नवंबर को निर्धारित थे। 18 और 19 नवंबर को महिला वर्ग के इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी मुकाबले होने के कारण कबड्डी एसोसिएशन ने सीनियर स्टेट के मुकाबलों की तिथियों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में वन, पुलिस विभाग और बिजली बोर्ड की टीमें भी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल की दो टीमों के शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा। अजय ठाकुर, रोहित राणा, विशाल भारद्वाज, पूजा ठाकुर सहित कई बड़े खिलाड़ी इसमें दमखम दिखाएंगे। इससे पहले भी ये प्रतियोगिता हमीरपुर में करवाई थी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कबड्डी कोच पूर्ण चंद कटोच का कहना है महिला वर्ग के अंतर विश्वविद्यालय मुकाबले 18 और 19 नवंबर को रोहतक में होने के कारण सीनियर स्टेट कबड्डी मुकाबलों के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। अब ये मुकाबले 13 और 14 नवंबर को होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 12 नवंबर को हमीरपुर पहुंच जाएंगी।