फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jyotika won silver medal in national junior fencing championship.

हिमाचल की बेटी ने जीता रजत पदक

Mon, 11 Jan 2016 01:46 PM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Mon, 11 Jan 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
jyotika won silver medal in national junior fencing championship.

हिमाचल की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता ने राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी में रजत पदक जीतकर सूबे का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में 7 से 10 जनवरी तक हुई। इसमें ज्योतिका दत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन


वह इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीत चुकी हैं। ज्योतिका प्रदेश की उभरती खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं। छत्तीसगढ़ से दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में ज्योतिका दत्ता ने बताया कि तलवारबाजी मुकाबलों में उनका हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, और तमिलनाडु के खिलाड़ियों से मुकाबला हुआ। उन्होंने इनमें बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रजत पदक जीता।
विज्ञापन


वह रोहड़ू के बंचूना गांव की रहने वाली हैं। उधर, बेटी की इस उपलब्धि से उनके परिजन बेहद खुश हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ज्योतिका दत्ता ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में राष्ट्र मंडल खेलों में तलवारबाजी में रजत पदक हासिल किया था। ज्योतिका ने अंतर विश्वविद्यालय तलवारबाजी मुकाबले में स्वर्ण पदक भी जीता है। सीनियर नेशनल तलवारबाजी मुकाबले में भी ज्योतिका रजत पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed