फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Justice Mohammad Rafiq will be the Chief Justice of Himachal High Court

जस्टिस मोहम्मद रफीक बनेंगे हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Sat, 18 Sep 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक जल्द हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इसकी नियुक्ति की सिफारिश की है। जस्टिस मोहम्मद रफीक राजस्थान के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन
Justice Mohammad Rafiq will be the Chief Justice of Himachal High Court
जस्टिस मोहम्मद रफीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक जल्द हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इसकी नियुक्ति की सिफारिश की है। प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आरवी मलीमठ को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। जस्टिस मोहम्मद रफीक राजस्थान के मूल निवासी हैं। इनका जन्म 25 मई 1960 को हुआ।

विज्ञापन


जयपुर यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री लेकर 24 वर्ष की उम्र में राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। 2006 को राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए। दो बार राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। नवंबर 2019 को जस्टिस मोहम्मद रफीक मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे। अप्रैल 2020 में जस्टिस मोहम्मद रफीक ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। जनवरी 2021 को इन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


सेना के लिए काम करने का सपना हुआ पूरा: धर्म चंद 
उधर, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में नवनियुक्त न्यायिक सदस्य धर्म चंद चौधरी ने कहा कि बचपन से उनकी इच्छा थी कि वह भारतीय सेना के लिए कार्य करें, उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपना पदभार संभाला।  इस अवसर पर धर्म चंद चौधरी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने बताया की जल सेना, थल सेना और वायु सेना के सदस्यों की जो भी समस्याएं या लीगल मैटर्स होते हैं उनका समाधान शिमला और चंडीगढ़ में बैठकर होगा। चौधरी मंडी जिले के लोहारा गांव के रहने वाले हैं। चौधरी 12 मार्च 2020 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed