फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Justice Dharam Chand Chaudhary appointment of judicial member to Armed Forces Tribunal

शिमला: पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी बने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के सदस्य

Thu, 16 Sep 2021 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Sep 2021 09:11 PM IST
सार

पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी मंडी जिले के लोहारा गांव के रहने वाले हैं। वे 12 मार्च 2020 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

विज्ञापन
Justice Dharam Chand Chaudhary appointment of judicial member to Armed Forces Tribunal
पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। सशस्त्र बलों के अध्यक्ष की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें सशस्त्र बल न्यायाधिकरण चंडीगढ़ की क्षेत्रीय पीठ के लिए न्यायिक सदस्य के रूप में तैनात किया गया है। न्यायमूर्ति चौधरी मंडी जिले के लोहारा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून में डिग्री करने के बाद वर्ष 1983 में एक वकील के रूप में लाइसेंस प्राप्त किया। उच्च न्यायालय में वकालत शुरू करने के बाद सिविल, आपराधिक, सांविधानिक, श्रम, कंपनी और सेवा संबंधी मामलों में महारथ हासिल की। एक अगस्त, 1995 को उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश  के रूप में नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन

उन्हें 21 जनवरी, 2012 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उसके बाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 18 जनवरी 2014 को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी बने रहे। इसके अलावा दो बार प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी रहे। वे 12 मार्च 2020 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed