फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   judges transfer and promotion order himachal, Vivek appointed as Chief Justice in Family Court Shimla

हिमाचल: 51 जजों के तबादले, विवेक फैमिली कोर्ट शिमला में प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, यहां देखिए पूरी सूची

Thu, 12 Dec 2024 04:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

प्रदेश में एक साथ 51 जजों के तबादला और पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। जानिए किस जज को कहां तैनात किया। 

विज्ञापन
judges transfer and promotion order himachal, Vivek appointed as Chief Justice in Family Court Shimla
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक साथ 51 जजों के तबादला और पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक विवेक को प्रधान न्यायाधीश फैमिली शिमला, हरीश शर्मा को जिला सत्र न्यायाधीश (लीव रिजर्व) कोर्ट, अमित मंडयाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू, हरमेश कुमार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर रामपुर, रमणीक शर्मा को रिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सोलन, विवेक को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्याधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट शिमला, सिद्वार्थ सरपाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी, सुभाष चंद्र भसीन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन,  नितिन मित्तल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट धर्मशाला, विक्रांत कौंडल को  सीनियर सिविल जज कुल्लू ट्रांसफर किया गया। है।

विज्ञापन


संदीप सिंह सिहाग सचिव जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण चंबा को एसीजेएम शिमला, दिव्या ज्योति पटियाल को वरिष्ठ सिविल जज सोलन, निखिल अग्रवाल को वरिष्ठ सिविल जज चंबा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला के केंद्रीय परियोजना समन्वयक हकीकत ढांडा को वरिष्ठ सिविल जज कांगड़ा में तैनाती दी गई है। वह अगले आदेश तक धर्मशाला में मोबाइल यातायात मजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना का कार्यभार भी देखेंगे। एसीजेएम ठियोग अक्षी शर्मा को बिलासपुर में वरिष्ठ सिविल जज, हमीरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव असलम बेग को वरिष्ठ सिविल जज लाहौल और स्पीति ऐट कुल्लू, नेहा शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला को सीजेएम ऊना तैनात किया गया है।

विज्ञापन

परवीन खडवाल जेएमएफसी इंदौरा
 सिविल जज परवीन खडवाल को घुमारी से जेएमएफसी इंदौरा, सिविल जज टीना मल्होत्रा को मंडी से जेएमएफसी-2 मंडी, सिविल वरुण को ऊना से सिविल जज धर्मशाला, करम प्रताप सिंह सिविल जज चंबा को सिविल जज बंजार, प्रिया डोगरा सिविल जज शिमला को सिविल जज गोहर, ज्योति भाग चंदानी को सिविल जज शिमला, पारस आहूजा को सिविल जज ऊना, सुष्मिता शर्मा को सिविल जज शिमला, विकास ठाकुर को सिविल जज मंडी, अपूर्व राज को सिविल जज शिमला, हिमानी को सिविल जज अंब, राघव शर्मा को सिविल जज रोहड़ू और रिद्धि पत्रवाल को सिविल जज सरकाघाट नियुक्त किया गया है।
 

मनीषा गोयल को सीजेएम मंडी लगाया
मनीषा गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर को सीजेएम मंडी, निशांत वर्मा वरिष्ठ सिविल जज (लीज रिजर्व) को केंद्रीय परियोजना समन्वयक हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आभा चौहान, अजय कुमार, आकांक्षा डोगरा, विवेक कायथ को भी पदोन्नत किया गया है। सभी अपनी वर्तमान जगह पर ही तैनात रहेंगे। अनुज बहल को एसीजेएम नादौन, प्रतीक गुप्ता को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में तैनात किया गया है। कनिका गुप्ता को एसीजेएम ठियोग, कुलदीप शर्मा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर, उमेश वर्मा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, गौरव चौधरी को एसीजेएम देहरा, सोनल शर्मा को एसीजेएम सोलन, दीपाली गंभीर को एसीजेएम नूरपुर, आर मिहल शर्मा को एसीजेएम सोलन, एकांश कपिल जेएमएफसी शिमला, विभूति बहुगुणा जेएमएफसी शिमला, डॉ. पार्थ जैन को सिविल जज चंबा, राहुल को सिविल जज मनाली, श्वेता नरूला को सिविल जज करसोग, सिविल जज युद्धवीर सिंह सरकाघाट को जेएमएफसी सरकाघाट तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed