फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda wants to explore employment of youth of himachal.

हिमाचल के लिए ये काम करना चाहते हैं नड्डा

Tue, 18 Nov 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 18 Nov 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
jp nadda wants to explore employment of youth of himachal.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा ने हिमाचल के युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार किया है। नड्डा का कहना है कि वह हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर ये सब कैसे होगा, इसका प्लान तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अभी वह विभाग की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं को समझ रहे हैं। शीघ्र ही इनका खाका तैयार किया जाएगा। देश के साथ-साथ हिमाचल के लिए प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। देश के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। नड्डा जालंधर जाते समय कुछ देर के लिए ऊना और लठियाणी में रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा। नड्डा का यहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट के नेतृत्व में नड्डा का स्वागत किया गया।


प्रशासन की तरफ से एसडीएम धनवीर ठाकुर और डीएसपी सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. अक्षय शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा के प्रवक्ता राजीव भनोट, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, साहिल जैतक, पुनीत मैहन आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed