फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jp Nadda took report of preparations of PM Modi's Mandi rally

PM Modi Mandi Visit: पीएम मोदी की मंडी रैली के लिए नड्डा ने संभाला मोर्चा, तैयारियों की ली रिपोर्ट

Sat, 17 Sep 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 09:40 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन नेताओं के साथ युवा संकल्प रैली की तैयारियों पर वर्चुअल समीक्षा बैठक ली और रैली की तैयारियों की रिपोर्ट ली। 

विज्ञापन
jp Nadda took report of preparations of PM Modi's Mandi rally
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को उन्होंने सरकार और संगठन नेताओं के साथ युवा संकल्प रैली की तैयारियों पर वर्चुअल समीक्षा बैठक ली और रैली की तैयारियों की रिपोर्ट ली। प्रदेश संगठन के नेताओं ने नड्डा को बताया कि हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से इन रैली में 20 युवा आएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह एक महत्वपूर्ण रैली होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के आदेश दिए।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही युवा संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और युवा मोर्चा एकजुट होकर काम करे। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली युवा संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। 
विज्ञापन


अगले दो-तीन दिनों में बनेगा रैली के लिए माहौल: सौदान 
 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा और भाजयुमो आगामी दो-तीन दिनों में रैली के लिए माहौल तैयार करेंगे। इस रैली से भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी मोर्चा एक साथ आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार कोई प्रधानमंत्री किसी मोर्चा की रैली को संबोधित करेंगे: कश्यप
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में भाजयुमो की रैली में शामिल होंगे। यह पहली बार है कि जब कोई प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में किसी मोर्चा की रैली को संबोधित करेंगे, इससे पता चलता है कि भाजपा का संगठन कितना मजबूत है। 

पीएम मोदी की रैली से पहले होटलों का खंगाला रिकॉर्ड 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने लगी है। शहर में चौकसी और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीआईडी ने शनिवार को होटलों का रिकॉर्ड भी खंगाला। होटल संचालकों को रिकॉर्ड दुरुस्त और अपडेट रखने की हिदायत दी गई है। पीएम मोदी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 24 सितंबर को युवा संकल्प रैली में चुनावों का शंखनाद करेंगे।  20 सितंबर तक एसपीजी मंडी के पड्डल मैदान को अपने अधीन ले सकती है। उधर, प्रशासन भी रैली स्थल का खाका खींचने में जुटा है। रैली के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। एसपीजी के अलावा प्रदेश पुलिस, बटालियन के जवान भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर को करीब सात सेक्टरों में बांटा जाएगा।


पड्डल मैदान पर करीब आधा दर्जन प्रवेश द्वार लगाए जाएंगे। खोजी कुत्तों की मदद से भी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जाएगी। मोदी के कार्यक्रम के लिए शहर से दूर चार फोकल प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी और आने वालों को पैक्ड खाना देने की योजना भी है। कार्यक्रम स्थल पर खाने की हर चीज पर पाबंदी रहेगी। कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति से आने वाले वाहनों के लिए फोकल प्वाइंट सौली खड्ड हो सकता है। चंडीगढ़ से आने वाले वाहन पुल घराट के समीप सब्जी मंडी में पार्क होंगे। पठानकोट, जोगिंद्रनगर और चंबा की ओर से आने वाले वाहन खलियार के पास पार्क किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed