फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda statement ticket to candidates in himachal vidhan sabha elections

नड्डा ने बताया विस चुनावों में किसे टिकट देगा पार्टी हाईकमान

Fri, 30 Jun 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 30 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 JP Nadda statement ticket to candidates in himachal vidhan sabha elections

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चुनावों में टिकट वितरण के सवाल पर साफ किया कि टिकट जीत की क्षमता रखने के साथ अच्छी साख वाले व्यक्तित्व को दिए जाएंगे। कहा कि भाजपा चुनावों में उसी को उम्मीदवार बनाएगी, जो पार्टी की नीतियों को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लोगों का साथ और प्यार मिल रहा है। कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा सिर्फ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में विकास का ऐसा परिवर्तन लाना है, जो हर हिमाचली के जीवन को बदलने में सक्षम होगा।
विज्ञापन


भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर में उभर रही गुटबाजी के सवाल पर नड्डा बोले - गुटबाजी नहीं है अगर कहीं होगी तो आपसी तालमेल तथा वार्तालाप से दूर की जाएगी। चुनावों से पहले मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि यह पार्टी उचित
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर निर्णय लेगी कि मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर चुनाव में उतरना है या बिना चेहरे के। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पार्टी तथा संगठन की रणनीति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि वह संगठन में तथा मंत्री होने के नाते हिमाचल में भाजपा तथा प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं और करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed