{"_id":"59563b9a4f1c1ba5418b4a88","slug":"jp-nadda-statement-over-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा बोले, देहरा-धर्मशाला दोनों जगह बने सेंट्रल यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा बोले, देहरा-धर्मशाला दोनों जगह बने सेंट्रल यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सियासी गलियारों में अहम मुद्दा बनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी को एक बार फिर से हवा मिल गई है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीयू को लेकर बड़ी बात कही है। फतेहपुर के रैहन में बीजेपी की परिवर्तन रैली के दौरान नड्डा ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण देहरा और धर्मशाला दोनों जगह होना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि सीएम ने इतना कर्ज ले रखा है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को बैंकों में गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी विभाग का बड़ा अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है और पूछताछ के दौरान वह कहता है कि ये पैसे सीएम के वकीलों को देने हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश के विकास को लेकर बात करना बेईमानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम वीरभद्र सिंह ने वन माफिया, गुंडाराज और नशा माफिया को पाल रखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दो सालों में प्रदेश को 61 नेशनल हाइवे दिए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही 67 सौ करोड़ केंद्र की ओर से दिए गए हैं, जिसे प्रदेश सरकार ने हड़प लिया है। इस मौके पर भाजपा नेता कृपाल परमार, जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, बलदेव ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सतीश, ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री ओपी चौधरी, भाजयुमो प्रदेश सचिव पंकज हैपी आदि मौजूद रहे।