भाजपा के टिकट तय करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की रहेगी अहम भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक एक-दो दिन में कभी भी हो सकती है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती इसकी तिथि तय करने को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से अनुमति मांगेंगे। इसके लिए नड्डा से संपर्क करेंगे। नड्डा हिमाचल से सांसद होने के नाते पीईसी के सदस्य भी हैं, मगर वह बैठक में तो नहीं आएंगे, मगर दिल्ली में टिकट पर मुहर वही लगाएंगे।
धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा टिकट के कई तलबगार हैं। इनमें नड्डा के अलावा जयराम, धूमल, शांता के अलावा कई करीबी नेता भी हैं। हालांकि, आखिर में टिकट हाईकमान को तय करना है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते नड्डा हाईकमान में प्रमुख पद पर हैं। हालांकि, टिकट तय करने में वह खुद कितनी रुचि लेते हैं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि एक-दो दिन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुला ली जाएगी। इसके लिए वह भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से फोन पर बैठक की तिथि तय करने के लिए बात कर रहे हैं। वह रविवार को बंगलूरू गए हुए हैं, इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई है।
सत्ती ने बताया कि ऐसे में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की तिथि नड्डा से बात करने के बाद वह सोमवार को ही बता पाएंगे। प्रदेश चुनाव समिति के 15 सदस्य हैं। इस समिति के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल, चारों सांसद, संगठन महामंत्री, पार्टी महासचिव, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आदि हैं।