फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jp Nadda revived memories of Shimla, said - I know every face

नड्डा ने ताजा कीं शिमला की यादें, बोले- हर चेहरे को जानता हूं

Fri, 28 Feb 2020 12:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
jp Nadda revived memories of Shimla, said - I know every face
शिमला में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जिसे वह जानते नहीं हैं। बहुत से नेताओं को सदर थाने से छुड़ाया है। बहुत से लोगों को मरहम भी लगाया है। बहुतों के साथ शिमला के कोर्ट में हाजिरी दी है। ऐसे लोगों से मिलते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है। शिमला की ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिसमें वह चले नहीं हैं।

विज्ञापन


लोग ओक के पेड़ के पास डरने के किस्से सुनाते थे, वह रात को वहां से गुजरते थे। उस समय गाना गाते थे - हम होंगे कामयाब एक दिन गाते थे। आज वह जिस जिम्मेवारी में हैं, उसकी शुरुआत शिमला में हुए संघर्ष से हुई। उन्हें भगवान का आशीर्वाद है। नड्डा ने यह बातें पीटरहॉफ शिमला में हुए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में कहीं। 
विज्ञापन


शाह चाहते हैं कि पार्टी उत्कर्ष पर हो, देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कसर नहीं छोड़ूगा  
नड्डा बोले कि अमित शाह कहते हैं कि पार्टी को अभी उत्कर्ष देखना है। हालांकि, पार्टी पहले से ही ऊंचाई पर है। पर उत्कर्ष देखना बाकी है। इसका जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देवभूमि के देवी-देवताओं का इसके लिए आशीर्वाद मिलेगा। देवी-देवता तुल्य लोगों का भी सहयोग मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शांता, धूमल के कार्यकाल को भी नाम लिए बगैर सराहा 

jp Nadda revived memories of Shimla, said - I know every face

नड्डा ने कहा कि हमारे यहां पानी वाले मुख्यमंत्री, सड़क वाले मुख्यमंत्री रहे हैं और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। इस तरह से नड्डा ने नाम लिए बगैर शांता कुमार और प्रेमकुमार धूमल के कार्यकाल को भी याद किया।   

राजनीति संजौली के नीचे ही छूटती है  
नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दो मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता न तो राजनीति को पार्ट टाइम मानें और न ही इसे शौक की तरह ही लें। इसे लोगों के जीवन को बदलने का माध्यम बना लें।

दूसरी बात उन्होंने यह कही कि राजनीति में प्रवेश होता है, इसमें एग्जिट नहीं है। इससे आदमी केवल तभी जाता है, जब वह संजौली के नीचे पहुंचता है। संजौली के नीचे से नड्डा का अभिप्राय संजौली श्मशानघाट से था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed